'मैं मलाइका को नहीं खो सकता' अरबाज खान को क्यों लगने लगा था डर, क्या अर्जुन कपूर थे तलाक की वजह?
Malaika Arora Arbaaz Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। वह लंबे समय से अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि दोनों अलग हो चुके हैं।
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप हो गया है। जबकि दोनों बॉलीवुड में पसंदीदा कपल में से एक थे। मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की खबर सुनकर उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। इससे पहले साल 2017 में मलाइका अरोड़ा का अरबाज खान से तलाक हुआ था।

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की साल 1998 में शादी हुई थी लेकिन 19 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। लेकिन तलाक होने से पहले अरबाज खान ने जूम को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वह मलाइका को लेकर हमेशा से काफी पोजेसिव थे और एक्ट्रेस को कभी खोना नहीं चाहते। इससे वह काफी डरते हैं।
अरबाज खान ने कहा था कि, 'मैं जितना मलाइका के साथ रहा हूं मुझे उनकी आदत हो गई है। मैं किसी भी कीमत में उन्हें खोना नहीं चाहता हूं। शादी से पहले हम दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया और फिर हम दोनों ने शादी कर ली। मैं सोचता हूं मलाइका को खोने के बाद मेरे साथ क्या होगा। मेरे लिए ये बहुत कीमती हैं और मैं इनसे बेइंताह प्यार करता हूं।'
अरबाज खान ने आगे कहा, 'कई बार रिश्तों में परेशानियां आती हैं। आप एक मोड़ पर जाकर खुद को अकेला भी पाते हो। लेकिन मैं नहीं चाहता मेरे जीवन में कभी ऐसा हो। मुझे ये कहने में कोई शर्म नहीं है कि मलाइका को खोने में मुझे डर लगता है।' बता दें कि, तलाक होने से पहले अरबाज खान ने साल 2016 में ये बात कही थी।
साल 2017 में अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के तलाक के बाद जहां एक्ट्रेस की जिंदगी में अर्जुन कपूर की एंट्री हुई। वहीं अरबाज खान जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट करने लगे। दोनों लगभग 4 साल तक रिलेशनशिप में रहे। लेकिन इसके बाद उनका ब्रेकअप हो गया था। अब अरबाज खान ने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से पिछले साल 2023 में दूसरी शादी कर ली।












Click it and Unblock the Notifications