जब अनुपम खेर ने इस बात के लिए पत्रकार को मारा था थप्पड़, संजय दत्त ने कहा था- मैं तो सबकुछ तोड़ देता
Anupam Kher Viral Video: एक घटना बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर के साथ भी हुई थी, जब उन्होंने एक मैगजीन के पत्रकार को थप्पड़ मार दिया था। इस बात पर सलमान खान और संजय दत्त ने उनका समर्थन किया था।

Anupam Kher Viral Video: बॉलीवुड के सोशल मीडिया पर एक्सपोज होने से पहले, कई एक्टर और एक्ट्रेसेस ने चैट शो और इंटरव्यूज में अपने बारे में कई खुलासे किए हैं। उनमें से कुछ कलाकारों ने ऐसे बयान दिए हैं जो अभी भी सोशल मीडिया पर हंगामा मचा देते हैं और हमें फिर से उन विवाद पर सोचने के लिए मजबूर करती है। ऐसी ही एक घटना बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर के साथ भी हुई थी, जब उन्होंने एक मैगजीन के पत्रकार को थप्पड़ मार दिया था और इसके लिए उन्हें अपने सहयोगियों और दोस्तों से समर्थन प्राप्त हुआ था। अब हाल ही में एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें अनुपम खेर, सलमान खान, जैकी श्रॉफ और संजय दत्त का रिएक्शन नजर आ रहा है।

अनुपम खेर का पुराना वीडियो हुआ वायरल
आपको बता दें कि सोशल मीडिया एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को रेयरफोटोक्लब नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में सलमान खान, संजय दत्त, अनुपम खेर और जैकी श्रॉफ नजर आ रहे है। इस वीडियो की शुरुआत सलमान खान से होती है और वह कहते हैं- जो थप्पड़ मारा है न, बहुत अच्छा किया है। थप्पड़ मारकर अच्छा काम किया है क्योंकि वो हमारी गलत छवि पेश करके हमें सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मार रहे हैं।
संजय दत्त ने कहा- मैं तो तोड़ देता
सलमान खान आगे कहते हैं- यह हमें थप्पड़ मारने से भी बदतर है। यदि आप एक झूठ को 100 बार बोलेंगे, तो लोग उस पर विश्वास करने लगेंगे। सलमान खान के बाद संजय दत्त बोलते नजर आते हैं- अगर मैं उनकी जगह होता तो सब कुछ तोड़ देता। संजय दत्त की बात सुन सलमान खान भी खुश हुए थे।

अनुपम खेर ने कहा- मैं 3 साल सड़क पर सोया था
वहीं इसके बाद अनुपम खेर कहते हैं- आज मेरी शिक्षा, मेरे शिष्टाचार बिगड़ गए हैं क्योंकि मैंने एक आदमी को थप्पड़ मारा क्योंकि उसने मुझे गंद की ओर धकेला। मैंने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से तीन साल का प्रशिक्षण लिया है, भारतीय रंगमंच से एक साल का प्रशिक्षण लिया है और तीन साल से मैं वहां पढ़ा रहा था। मैं तीन साल सड़क पर भी सोया था।

'मेरी मां ने मुझे पढ़ाने के लिए अपनी चूड़ियां बेच दी थीं'
अनुपम खेर ने आगे कहा था- मेरी मां ने मुझे शिक्षा देने के लिए अपनी सोने की चूड़ियां और बर्तन बेच दिए थे। फिर उन्होंने पत्रकार को यह कहते हुए फटकार लगाई कि वर्षों के संघर्ष और अभिनय की कक्षाओं के बाद आप मुझे शून्य पर कैसे ला सकते हैं। अनुपम खेर वीडियो में आगे कहते हैं- उनके पास झूठ पर बिकने वाली पत्रिका में लिखने की ताकत है, जो किसी के बेडरूम की कहानियों पर बिकता है।

अनुपम खेर ने पत्रकार को मारा था थप्पड़
आपको बता दें एक्टर के समर्थन में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारे सामने आए थे। दरअसल उस समय बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर पर एक महिला के यौन शोषण की खबर एक मैगजीन में छापी गई थी, जिस बात से गुस्साए एक्टर ने उस मैगजीन के पत्रकार को थप्पड़ मारा था।












Click it and Unblock the Notifications