जब अमृता राव ने शाहिद कपूर को मां के सामने जड़ा था थप्पड़, एक्टर को आया गुस्सा, फिर जो हुआ...

Shahid Kapoor Amrita Rao: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और अमृता राव की फिल्म विवाह को फैंस ने काफी पसंद किया था। यहां तक कि आज भी ये फिल्म फैंस बार-बार देखना पसंद करते हैं। लेकिन क्या जानते हैं कि फिल्म के सेट पर शाहिद कपूर को अमृता राव ने थप्पड़ जड़ दिया था।

बता दें कि, फिल्म विवाह से पहले साल 2003 में शाहिद कपूर ने फिल्म 'इश्क विश्क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में पहली बार अमृता राव ने उनके साथ स्क्रीन शेयर की थी। जिसमें दोनों की दमदार कैमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद भी किया था।

Shahid Kapoor

बता दें कि, फिल्म के सेट पर अमृता राव से मेकर्स ने एक्टर को थप्पड़ मारने के लिए कहा था। रअसल फिल्म के ही एक सीन में अमृता को शाहिद के थप्पड़ मारना था। लेकिन इसके लिए एक्ट्रेस बार-बार हिचकिचा रही थीं और शाहिद को मारने के लिए काफी नर्वस थीं। उस वक्त सेट पर शाहिद कपूर की मां भी मौजूद थी।

काफी देर तक अमृता राव कोशिश करती रहीं लेकिन उनसे नहीं हो पाया। इसके बाद उनके पास शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम आती हैं और एक्ट्रेस को समझाती हैं कि उन्हें ये सीन परफेक्टली करना होगा। नीलिमा ने अमृता को कहा कि, 'तुम मारो।' इसके बाद एक्ट्रेस ने शाहिद कपूर को जोर का थप्पड़ मारा और सीन अच्छे से शूट हो पाया।

फिल्म इश्क विश्क उस वक्त सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म में शहनाज, यश टोंक, सतीश शाह और विशाल मल्होत्रा अहम भूमिका में थे। वहीं इसके बाद दोनों को फिल्म विवाह, वाह लाइफ हो तो ऐसी में साथ देखा गया। हालांकि अमृता राव अब काफी समय से इंडस्ट्री से दूर हैं। लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। वहीं शाहिद कपूर की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में देखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+