क्या अमिताभ बच्चन ने बेटे को लेकर कहा था ये झूठ? 20 सालों बाद फिर चर्चा में ये इंटरव्यू, आखिर क्या था मामला?
अमिताभ बच्चन को सदी का महानायक कहा जाता है। 70 और 80 के दशक में दिल जीतने से लेकर सुपरस्टार का दर्जा पाने तक, बॉलीवुड में बिग बी का सफर आज भी यादगार बना हुआ है। इतने दशकों से इंडस्ट्री में रहने के बावजूद, अमिताभ बच्चन 82 साल की उम्र में भी अपनी एक्टिंग से फैंस के दिलों पर राज करते हैं।
अपनी शानदार ऊर्जा, पंक्चुएलिटी और अनुशासन के लिए वे लाखों-करोड़ों युवाओं के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं हैं। अब एक्टर का एक इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने बच्चों के इंडस्ट्री में पैर रखने को लेकर चुप्पी तोड़ी थी। एक्टर ने बताया था कि क्या उनके बच्चे भी कभी इंडस्ट्री में शामिल होंगे?

बात है 90 के दशक की, लेहरन रेट्रो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंटरव्यू के दौरान बिग बी से पूछा गया कि क्या उनके बच्चे भी इंडस्ट्री में शामिल होना चाहेंगे? तो एक्टर को अपनी मां की कही एक बात याद आ गई। सुपरस्टार ने कहा कि उनके परिवार में सिर्फ एक ही कलाकार काफी है।
अमिताभ ने कहा कि हमारे परिवार में मैं पहला फिल्म कलाकार हूं, और जैसा के मेरी माता जी हमेशा कहती हैं, जब उनसे पूछा जाता है कि आपके बच्चे आपके पति की तरह क्यों नहीं बने तो वो कहती है कि एक घर में एक ही कवि काफी है। उसी तरह, मैं भी यही कहना चाहूंगा कि एक परिवार में एक फिल्म कलाकार काफी है।
अभिषेक बच्चन की बात करें तो उन्होंने साल 200 में जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी ड्रामा रिफ्यूजी में करीना कपूर के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। अनाम शरणार्थी की भूमिका निभाने के लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ मेल डेब्यू एक्टर के लिए नॉमिनेट किया गया।
श्वेता बच्चन लेखिका बनीं, लेकिन अपनी पहली किताब के खराब रिव्यू के बाद उन्होंने लिखना ही बंद कर दिया। श्वेता बच्चन ने अपनी बेटी नव्या के पॉडकास्ट में भी ये बात कही थी कि उन्हें इससे उबरने में काफी समय लगा और उन्होंने लिखना ही बंद कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications