क्यों सलमान खान के बारे में बात नहीं करतीं Aishwarya Rai? एक्ट्रेस ने कहा- 'मैंने मुसीबतों से पीछा छुड़ा...'
Aishwarya Rai Salman Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की साल 2007 में अभिषेक बच्चन के साथ शादी हो चुकी है। दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम आराध्या है। लेकिन एक वक्त था जब ऐश्वर्या राय और सलमान खान की लव स्टोरी खूब चर्चा में थी। दोनों ने साल 1997 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। लेकिन साल 2002 में ये रिश्ता खत्म हो गया था।
ऐश्वर्या राय आज बच्चन परिवार की बहू और अभिषेक बच्चन की पत्नी हैं। लेकिन आज भी फैंस उनको और सलमान को लेकर तमाम तरह की बाते करते हैं। जबकि दोनों का रिश्ता खत्म हुए कई साल हो चुके हैं। जब ऐश्वर्या राय का सलमान खान से ब्रेकअप हुआ था तो एक्ट्रेस ने बताया था कि वह क्यों अब सलमान को लेकर बात नहीं करती हैं। एक्ट्रेस ने सिमी ग्रेवाल में खुद इस बात का खुलासा किया था।

जब सिमी ग्रेवाल ने अपने शो में ऐश्वर्या राय से पूछा था कि उनके ब्रेकअप की क्या वजह थी तो एक्ट्रेस ने इस बारे में बात करने से साफ मना कर दिया था और कहा था कि, ये मामला अब खत्म हो चुका है। इसके बाद उन्होंने पूछा कि वह सलमान खान के बारे में बात क्यों नहीं करती। तो एक्ट्रेस ने जवाब में कहा कि, मैं अब इस बारे में बात करना तो दूर मैं सोचना भी नहीं चाहती।
ऐश्वर्या राय ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा, 'ये चीज अब मेरे लिए अतीत हो चुका है और इसे वहीं रहने दीजिए। मैं अब अकेले नहीं हूं मेरा परिवार भी है और वह भी इन बातों को कहीं ना कहीं सुन रहा है। इसलिए मैं अब इन सब बारे में सोचना नहीं चाहती हूं। मैंने अब उन मुसीबतों से हमेश के लिए पीछा छुड़ा लिया है।'
ऐश्वर्या राय ने आगे कहा कि, 'अगर मैं इस बारे में बात करती हूं तो उनका भी परिवार है और वह सिर्फ पब्लिक फिगर नहीं हैं बल्कि एक नॉर्मल इंसान भी हैं, मैं नहीं चाहती कि सब वजहों से किसी का भी परिवार सफर करे, ये मुझे पसंद नहीं है। इसलिए इस बारे में बात करने का कोई फायदा नहीं है।' बता दें कि, फिल्म हम दिल दे चुके सनम के बाद सलमान खान और ऐश्वर्या राय का ब्रेकअप हो गया था। उस वक्त एक्ट्रेस ने उन मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।












Click it and Unblock the Notifications