जब अनुष्का शेट्टी बोलीं- तेलुगू फिल्मों में होती है कास्टिंग काउच, मैं इस आदत के चलते बच गई
मुंबई, 18 फरवरी: फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच को लेकर लगातार बात होती रही है। कई अभिनेत्रियों ने समय-समय पर इस पर बात की है तो काफी लोग इस पर बात करने से बचते भी हैं। खासतौर से मनोरंजन जगत के बड़े चेहरे इस पर चुप्पी साध लेते हैं। हालांकि तेलुगु अदाकारा अनुष्का शेट्टी के साथ ऐसा नहीं है। लंबे समय से फिल्मों में काम कर रहीं अनुष्का ने एक इंटरव्यू में ये माना था कि इस इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच होता है।

क्या बोली थीं अनुष्का
बाहुबली एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी को फिल्म इंडस्ट्री में तकरीबन 17 साल हो गए हैं। अनुष्का ने करीब दो साल पहले, 2020 में ये कहा था कि तेलुगु उद्योग में कास्टिंग काउच होता है। अनुष्का से सवाल किया गया था कि क्या तेलुगू इंड्ट्री में भी कास्टिंग काउच मौजूद है? इस पर उन्होंने कहा, मैं ये नहीं कह सकती कि ये नहीं होता है। ये एक हकीकत है कि तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में कुछ लोगों को इसका सामना करना पड़ता है।

मैं कास्टिंग काउच से इस आदत के चलते बची रही
इसी इंटरव्यू में अनुष्का ने कहा था कि उनको कभी कास्टिंग काउच का सामना नहीं करना पड़ा। एक्ट्रेस ने कहा कि इसकी वजह उनकी स्पष्टवादी होने की आदत है। उन्होंने कहा, अपने सीधे और स्पष्ट रवैये के चलते मैंने कभी इसका सामना नहीं करना पड़ा। मैं हमेशा से स्ट्रेट फॉरवर्ड और फ्रैंक हूं और अपनी मेहनत पर विश्वास करती हूं। एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि अगर आपको लंबे वक्त तक इंडस्ट्री में टिकना है तो इस तरह के रास्ते काम नहीं आते हैं। आपको ये तय करना होता है कि आपको आसान रास्ते से फेम चाहिए या मुश्किल रास्ते से चलकर लंबे वक्त तक इंडस्ट्री में बने रहना है।

अनुष्का शेट्टी का रहा है शानदार करियर
अनुष्का शेट्टी दक्षिण भारतीय फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। उन्होंने तेलगू और तमिल फिल्मों में ज्यादा काम किया हैं। 2005 में अनुष्का शेट्टी ने तेलुगू फिल्म सुपर से अपना कदम फिल्म जगत में रखा था। इसके लिए उन्हें बेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। अनुष्का ने बाहुबली के अलावा लक्ष्यम, सूर्यम, चिंताकायाला रवि जैसी हिट फिल्मो में काम किया है। अनुष्का को अपनी एक्टिंग के लिए कई अवार्ड भी मिल चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications