जब अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच हुआ था जबरदस्त झगड़ा, फिर एक्ट्रेस ने उठाया यह बड़ा कदम
Abhishek Bachchan Birthday: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन आज यानि 5 फरवरी को अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन के मौके पर उनके परिवार वाले और तमाम फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
अभिषेक बच्चन अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। साल 2007 में उनकी शादी ऐश्वर्या राय से हुई थी। दोनों की शादी को लगभग 17 साल पूरे हो चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद अभिषेक और ऐश्वर्या खटपट की खबरों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं।

एक बार तो ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच इतना बड़ा विवाद हो गया था कि एक्ट्रेस ने उन्हें कमरे से बाहर निकाल दिया था। और दो दिन तक वह बाहर ही रहे। यहां तक कि एक्ट्रेस ने गुस्से में उनसे बात तक करना बंद कर दिया। आखिर ऐश्वर्या राय ने ऐसा क्यों किया था इस बारे में खुद अभिषेक ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था।
अभिषेक बच्चन ने TOI को दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि ये बात साल 2014 की है जब अभिषेक बच्चन ने प्रो-कबड्डी लीग में जीत हासिल की थी। इसके बाद वह चेन्नई की सत्यभामा यूनिवर्सिटी गए थे जहां उन्होंने यूनिवर्सिटी के फाउंडर कर्नल जेपिआर से मुलाकात की थी। इस दौरान अभिषेक ने देखा कि उनकी सारी ट्रॉफी जमीन पर पड़ी थी। जब उन्होंने इसके पीछे की वजह पूछी तो कर्नल ने कहा कि ऐसा इसलिए वह अपने पुरस्कारों को सिर पर चढ़ने नहीं देना चाहते। बस यही बात अभिषेक को उनकी पसंद आ गई।
इसके बाद अभिषेक बच्चन जब अपने घर गए तो उन्होंने ऐश्वर्या और अपनी ट्रॉफी को जमीन पर सजा दिया। लेकिन जैसे ही ऐश्वर्या कमरे में आई और उन्होंने ये देखा तो वह आगबबूला हो गईं। ऐश्वर्या ने कमरे की हालत देखकर अभिषेक पर गुस्सा किया। हालांकि एक्टर ने उन्हें शांत करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी।
ऐश्वर्या राय ने इसकी वजह से दो रातों के लिए पति अभिषेक को कमरे से दो दिन तक बाहर रखा। अभिनेत्री के गुस्से के चलते अभिषेक को 2 रातें अपने कमरे से बाहर हॉल में सोए। इसके बाद जब एक्ट्रेस का गुस्सा शांत हुआ तो उन्होंने मामले को सुलझाने की कोशिश की। हालांकि ये मामला कई सालों पुराना है। फिलहाल दोनों अपनी मैरिड लाइफ में खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications