जब आमिर खान ने कहा था- 'हां, मेरे और शाहरुख खान के रिश्ते अच्छे नहीं है, लेकिन...'
जब आमिर खान ने कहा था- 'हां, मेरे और शाहरुख खान के रिश्ते अच्छे नहीं है, लेकिन...'
मुंबई, 29 अगस्त: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान हाल ही अपनी पत्नी किरण राव के साथ तलाक को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। आमिर खान अपने पर्सनल रिश्ते में कैसे भी हो लेकिन कहा जाता है कि बॉलीवुड में उनकी जिससे भी दोस्ती है वह बहुत पक्की है। आमिर खान और सलमान खान दोनों की दोस्ती इतनी अच्छी है कि दोनों एक-दूसरे के साथ अपनी पर्सनल बातें भी शेयर करते हैं। लेकिन आमिर खान और शाहरुख खान के रिश्ते पर हमेशा बार-बार सवाल उठते रहते हैं। कहा जाता है कि दोनों एक-दूसरे को कुछ खास पसंद नहीं करते हैं। यूं तो सालों से आमिर खान और शाहरुख खान के रिश्ते को सौहार्दपूर्ण बताया जाता रहा है लेकिन आमिर खान ने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि उनके और शाहरुख खान के रिश्ते अच्छे नहीं हैं।

आमिर खान ने कहा था- शाहरुख के साथ रिश्ते में है तनाव
आमिर खान ने कहा था कि वह शाहरुख खान से ज्यादातर दूर ही रहे हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि उनकी कभी बनी नहीं है या उनके रिश्तों में कभी सुधार नहीं हुआ है। आमिर खान ने अपने और शाहरुख के रिश्ते पर 2014 में कॉफी विद करण शो में बात की थी। इस शो में आमिर खान अपनी पूर्व पत्नी किरण राव के साथ आए थे।
कॉफी विद करण के होस्ट करण जौहर के पूछने पर आमिर खान ने कहा था, हां, मेरे और शाहरुख खान के रिश्ते में 'तनाव' था।

'असल में हम दोनों एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं...'
करण जौहर ने आमिर खान से पूछा था कि आपके और शाहरुख खान के "असली वाइब" कैसे हैं? आमिर ने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी। आमिर ने कहा, "असल में हम एक दूसरे के काम और एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं। अगर मुझे ईमानदारी से बताना है तो निश्चित रूप से हमारे बीच बहुत कुछ ओपेन नहीं है। हां, हमारे बीच गर्मजोशी जरूर है, लेकिन कई वक्त ऐसे आए हैं, जब हमारे रिश्ते में काफी तनाव आया है।''

आमिर बोले- मैं शाहरुख से उतना नहीं मिल पाता
करण जौहर ने आमिर से पूछा था कि क्या उन्होंने इसके बारे में शाहरुख खान से बात करने की कोशिश की थी। इसपर आमिर कहते हैं, "हमारी जिंदगी एक-दूसरे से उतनी रिलेट नहीं करती है। हम एक-दूसरे से उतना नहीं मिलते हैं। मुझे लगता है कि शाहरुख असल में अपने लिए अच्छा कर रहा है। उसका एक बड़ा परिवार है और उसके आसपास के लोगों का ग्रुप भी बहुत बड़ा है।''

आमिर बोले- मुझे नहीं लगता कि शाहरुख को असल में मेरी जरूरत है
आमिर खान ने आगे कहा था, मुझे नहीं लगता कि शाहरुख को असल में मेरी जरूरत है या उसके जीवन में मेरे लिए कोई जगह है। मैं हमेशा ये कामना करता हूं कि वह अच्छा रहे। मुझे उनका काम देखना अच्छा लगता है। एक दर्शक के तौर पर मैं उनके फिल्मों और काम को देखकर एन्जॉय करता हूं।''












Click it and Unblock the Notifications