अर्जुन कपूर को छोड़ एक्स पति अरबाज खान के साथ आधी रात में क्या कर रही थीं मलाइका अरोड़ा?
आधी रात को अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा एकसाथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। दोनों का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मुंबई, 25 अगस्तः बॉलीवुड की फेमस आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। हालांकि इस बार वह मुंबई में आधी रात को अपने एक्स पति अरबाज खान के साथ नजर आईं। आधी रात को अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा एकसाथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। दोनों का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल मलाइका और अरबाज अपने बेटे अरहान को सी ऑफ करने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे थे।

बेटे अरहान के साथ एयरपोर्ट पर दिखे
आधी रात को मुंबई एयरपोर्ट पर मौजूद मलाइका और अरबाज के वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। मां मलाइका अरोड़ा और पापा अरबाज खान बेटे अरहान को सी ऑफ करने के लिए पहुंचे थे। तीनों ने काफी देर तक एयरपोर्ट पर एक दूसरे के साथ बीतचीत की। साथ ही एक दूसरे के साथ गले भी मिले।

बेटा अरहान अमेरिका में कर रहा है पढ़ाई
मलाइका अरोड़ा और उनके एक्स पति अरबाज खान के बेटे अरहान अपनी हायर एजुकेशन अमेरिका से कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार अरहान अमेरिका में सिनेमा की पढ़ाई कर रहे हैं। मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का साल 2017 में तलाक हो गया था। हालांकि दोनों अपने बेटे अरहान के लिए हमेशा एकसाथ नजर आए हैं। मलाइका और अरबाज बेटे के लिए फैमिली फंक्शन से लेकर कई इवेंट्स में शामिल होते हैं। हालांकि मलाइका अरोड़ा पिछले काफी समय से बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं लेकिन बेटे और एक्स पति अरबाज के साथ वह कई बार नजर आती हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं तस्वीरें
सोशल मीडिया पर वायरल ही रहीं अरबाज खान, मलाइका अरोड़ा और बेटे अरहान की तस्वीरें और वीडियोज लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। लोग इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर इन पर कमेंट्स कर रहे हैं। लोग इइन के परिवार को खूब पसंद कर रहे हैम और अरहान का बॉलीवुड डेब्यू देखने के लिए बेसब्री से उसका इंतजार कर रहे हैं।

लोग अरहान को लेकर कर रहे कमेंट्स
मुंबई एयरपोर्ट पर मलाइका और अरबाज खान के वीडियो को देखकर लोग बेटे अरहान को लेकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा है- क्या लाइफ होती है ऐसे बच्चों की, मां-बाप होकर भी नहीं है, हम तो ये सोच भी नहीं सकते। वहीं एक और यूजर ने लिखा है- अरहान ने कई बार कोशिश की ताकि उनके पैरैंट्स फिर से एक बार क्लोज हो जाएं लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।

मलाइका करती हैं बेटे अरहान से बहुत प्यार
आपको बता दें कि मलाइका अपने बेटे अरहान को बहुत प्यार करती हैं। जब अरहान हायर स्टडी के लिए पहली बार अमेरिका जा रहे थे तो मां मलाइका काफी इमोशनल हो गई थीं। उन्होंने बेटे के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर कर सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखा था। उन्होंने लिखा था- अब, जहां हम दोनों ही एक नए और अनदेखे सफर पर जा रहे हैं, जिसमें घबराहट, डर, उत्साह, दूरी और अनुभव हैं, मैं बस यही कहूंगी कि मुझे तुम पर बहुत गर्व है अरहान। यह तुम्हारे अपने पर खोलने का समय है। उड़ो और अपने सपनों को जी लो। तुम्हें अभी से मिस कर रही हूं।












Click it and Unblock the Notifications