हिजाब पहनकर मुस्लिम मर्द संग ये क्या करने लगीं 'वड़ा पाव गर्ल'? वीडियो वायरल, क्या चंद्रिका ने बदला धर्म?

Vada Pav Girl Religion: दिल्ली की चर्चित 'वड़ा पाव गर्ल' और 'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर कर अपने पति युगम गेरा (Yugam Gera) पर बेवफाई के आरोप लगाए थे।

चंद्रिका दीक्षित के नए वीडियो ने मचाई हलचल
इसी बीच अब चंद्रिका दीक्षित का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वह हिजाब पहने एक युवक के साथ नजर आ रही हैं। ये क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

Vada Pav Girl

'वड़ा पाव गर्ल' ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

कुछ दिन पहले चंद्रिका दीक्षित ने रोते हुए वीडियो पोस्ट कर पति पर चीटिंग के आरोप लगाए थे। उन्होंने कथित चैट्स और तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिनमें युगम एक महिला के साथ दिखाई दे रहे थे। इस खुलासे के बाद इंटरनेट पर मामला काफी चर्चा में रहा था।

हिजाब वाला वीडियो क्यों हो रहा है वायरल?

-अब सामने आए लेटेस्ट वीडियो में चंद्रिका दीक्षित सिल्वर हिजाब और पारंपरिक परिधान में एक युवक के साथ दिखाई दे रही हैं और शब-ए-बारात की शुभकामनाएं देती नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों के बीच हल्का-फुल्का संवाद और अंत में प्रार्थना की मुद्रा दिखाई देती है। कुछ यूजर्स इसे एक स्किट या रील कंटेंट बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे लेकर अलग-अलग अटकलें लगा रहे हैं।

-वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। जहां कुछ यूजर्स ने इसे ध्यान खींचने की कोशिश बताया है, तो वहीं कई लोगों ने इसे केवल क्रिएटिव वीडियो कहकर समर्थन भी किया है। सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज होने लगीं कि कहीं चंद्रिका दीक्षित ने धर्म तो नहीं बदल लिया है। वहीं इस वीडियो में चंद्रिका और साथ में नजर आ रहे लड़के की केमिस्ट्री भी स्ट्रॉन्ग देखने को मिल रही है।

चंद्रिका के पति युगम गेरा का बयान

-इस विवाद के बीच वड़ा पवा गर्ल चंद्रिका दीक्षित के पति युगम गेरा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि उनसे गलतियां हुई होंगी, लेकिन वह सार्वजनिक आरोप-प्रत्यारोप में नहीं पड़ना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने इशारा किया है कि उनके पास भी अपनी बात रखने के लिए सबूत हैं, पर वह इसे सार्वजनिक नहीं करेंगे।

-फिलहाल ये पूरा मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। सच क्या है, ये दोनों पक्षों के स्पष्ट बयानों के बाद ही सामने आ सकेगा।

क्या है चंद्रिका दीक्षित की जाति और धर्म?

-दीक्षित (Dixit) मुख्य रूप से ब्राह्मण जाति से जुड़ा एक उपनाम (Surname) है, जो संस्कृत के 'दीक्षा' शब्द से आया है और इसका अर्थ है 'ज्ञान प्राप्त करने वाला' या 'दीक्षा देने वाला', जो वैदिक विद्वानों, पुजारियों और शिक्षकों से जुड़ा है।

-ये उपनाम उत्तर भारत, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु सहित भारत के कई हिस्सों में पाया जाता है और ये ब्राह्मणों के पारंपरिक पेशे, शिक्षा और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ा है। ऐसे में चंद्रिका दीक्षित हिंदू धर्म को फॉलो करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+