रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चेतावनी के बाद सलमान खान ने ये क्या कह दिया? इंटरनेट पर पोस्ट ने मचाया ऐसा बवाल
Salman Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपनी सुपरहिट फिल्मों के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। उनकी जिंदगी भी कई तरह के विवादों से घिरी हुई है। कई लोगों ने उन पर गंभीर आरोप तक लगाए हैं।
सलमान खान की लेटेस्ट पोस्ट हुई वायरल
सलमान खान भले ही सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते लेकिन जब भी कोई पोस्ट शेयर करते हैं, वह मिनटों में वायरल हो जाती है। इस बार भी उनके साथ कुछ ऐसा ही हुआ है।

'कुछ हासिल करने के लिए कुछ छोड़ना पड़ता है'
सलमान खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जो कि इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। सलमान खान ने अपनी इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है- कुछ हासिल करने के लिए कुछ छोड़ना पड़ता है, ये बिना छोड़े है।
सलमान खान के लुक और फिटनेस पर लोग हुए फिदा
भाईजान के इस कैप्शन ने फैंस का ध्यान खींच लिया है। फैंस उनके इस लुक और फिटनेस को लेकर जमकर तारीफें कर रहे हैं। सलमान खान ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वो बिना शर्ट के नजर आ रहे हैं। उनके पसीने से तर-बतर शरीर से झलकता फिटनेस लेवल एक बार फिर सुर्खियों में है।
सलमान खान की 2 तस्वीरों ने काटा बवाल
पहली तस्वीर में सलमान खान शीशे में खुद को निहारते दिख रहे हैं जबकि दूसरी फोटो में वो कैमरे से इतर दूसरी तरफ देख रहे हैं। फैंस को उनका ये बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन काफी इंप्रेस कर रहा है। कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में लिखा है- भाईजान वापस फॉर्म में आ गए हैं। हालांकि इस बार सलमान खान का सिग्नेचर ब्रेसलेट तस्वीर में नजर नहीं आ रहा है जिसे वो लगभग हर समय पहनते हैं।
फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग में बिजी हैं भाईजान
आपको बता दें कि सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग जोरों पर चल रही है और सलमान खान इस प्रोजेक्ट में काफी बिजी हैं। फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं और बेसब्री से इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सलमान खान ने की थी मुलाकात
-कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग के लिए रक्षा मंत्रालय से परमिशन नहीं मिल रही है। इस वजह से फिल्म की शूटिंग को रोकना पड़ा था। इसके बाद सलमान खान ने खुद देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी। इस मीटिंग में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सुपरस्टार को विश्वास दिलाया था कि शूटिंग के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
-मीडिया रिपोर्ट में आगे बताया गया था कि राजनाथ सिंह ने सलमान खान से ये भी कहा था कि फिल्म में किसी भी तरह से चीन को बदनाम ना किया जाए। दरअसल इन दिनों भारत और चीन के ग्लोबल लेवल पर रिश्ते अच्छे हो रहे हैं। ऐसे में राजनाथ सिंह ये नहीं चाहते हैं कि आगे चलकर दोनों देशों के बीच कोई समस्या फिर से आए।
'बैटल ऑफ गलवान' की रिलीज डेट में बदलाव
-फिलहाल फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की रिलीज डेट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। पहले उम्मीद की जा रही थी कि ये फिल्म ईद 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी लेकिन अब मेकर्स ने अपनी योजना बदल दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब ये वॉर ड्रामा फिल्म जुलाई या अगस्त 2026 में रिलीज होगी।
-इस बदलाव से सलमान खान के फैंस में नई तारीख को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। कहा जा रहा है कि सलमान खान ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कहने पर ही फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया है। हालांकि इसके पीछे का कारण अभी तक रिवील नहीं किया गया है।
-
Saba Ibrahim के रेस्तरां में लगा ताला, अचानक बंद हुआ 'खुशामदीद', क्या LPG Cylinder ने मचाई तबाही? -
Poonam Pandey ने 14 दिन के लिए की शादी? मुस्लिम पति ने दिया गहरा दर्द, तलाक के 6 साल बाद कैसे हुईं प्रेग्नेंट? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 13: 1400 करोड़ के पार हुई 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर 13वें दिन रच दिया इतिहास -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 12: 'धुरंधर 2' का धमाका, 12वें दिन गिरावट के बाद भी 1400 करोड़ क्लब के करीब -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
Vivian Dsena Baby Boy: दूसरी बार पिता बने विवियन डीसेना, पत्नी नूरान अली ने बेटे को दिया जन्म -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 11: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने 11वें दिन तोड़े सारे रिकॉर्ड, की इतनी कमाई












Click it and Unblock the Notifications