ऋषभ टंडन की मौत के 24 घंटे बाद रशियन पत्नी ने ये क्या लिख दिया? 12 दिन पहले कपल ने किया था ये काम
Rishabh Tandon: बॉलीवुड के फेमस सिंगर और एक्टर ऋषभ टंडन, जिन्हें उनके स्टेज नाम फकीर से जाना जाता था, का गत 21 अक्टूबर 2025 को दिल्ली में हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया है। ये दुखद घटना उस समय हुई जब वह दिवाली मनाने अपने परिवार से मिलने आए थे।
सिंगर-एक्टर ऋषभ टंडन की मौत
ऋषभ टंडन की अचानक हुई मौत ने न सिर्फ उनके फैंस और दोस्तों, बल्कि पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को भी गहरे सदमे में डाल दिया है। सबसे दर्दनाक बात ये है कि सिर्फ 12 दिन पहले ही ऋषभ टंडन ने अपनी पत्नी के साथ करवा चौथ का त्योहार मनाया था।

कौन हैं ऋषभ टंडन की रशियन पत्नी ओलेस्या?
-ऋषभ टंडन मुंबई में अपनी पत्नी ओलेस्या नेडोबेगोवा के साथ रहते थे। ओलेस्या मूल रूप से रूस की हैं। एक पुराने इंटरव्यू में 35 वर्षीय ऋषभ ने बताया था कि दोनों की मुलाकात उज्बेकिस्तान में शूटिंग के दौरान हुई थी।
-ओलेस्या नेडोबेगोवा उनकी डिजिटल सीरीज की लाइन प्रोड्यूसर थीं। वहीं से दोनों के बीच दोस्ती हुई थी जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और फिर उन्होंने शादी कर ली थी।
-ओलेस्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने आखिरी बार अपने पति के साथ करवा चौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें दोनों मुस्कुराते हुए चांद को निहारते नजर आ रहे थे।
रशियन पत्नी ओलेस्या का इमोशनल पोस्ट
पति ऋषभ टंडन के निधन के बाद ओलेस्या नेडोबेगोवा ने सोशल मीडिया पर कुछ पुरानी फोटोज शेयर करते हुए एक दिल छू लेने वाला मैसेज लिखा है। उन्होंने लिखा है- मुझे शब्द नहीं मिल रहे, तुम मुझे छोड़कर चले गए, मेरे प्यारे पति, मेरे दोस्त, मेरे साथी। मैं वादा करती हूं कि तुम्हारे सारे सपने पूरे करूंगी। तुम मरे नहीं हो, तुम हमेशा मेरे साथ हो, मेरी आत्मा, मेरा दिल, मेरा प्यार, मेरे राजा।
निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहे थे सिंगर-एक्टर
अपने करियर के दौरान ऋषभ टंडन कई बार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे थे। वह टीवी एक्ट्रेस सारा खान के साथ कथित रिश्ते को लेकर सुर्खियों में आए थे। एक बार सारा खान की सिंदूर लगी तस्वीर वायरल हुई थी, जिसके बाद दोनों की शादी की खबरें फैल गई थीं। हालांकि सारा ने बाद में इन अफवाहों को गलत बताया था लेकिन ये बात सामने आई थी कि दोनों का लंबे समय तक अफेयर चला था।
संगीत जगत में छाई शोक की लहर
ऋषभ टंडन का जाना इंडस्ट्री के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके करीबी दोस्तों और फैं ने सोशल मीडिया पर उन्हें एक संवेदनशील, विनम्र और आत्मीय कलाकार बताया है। उनके प्रसिद्ध गानों, 'ये आशिकी', 'चांद तू', 'धू धू कर के' और 'फकीर की जुबानी', ने उन्हें हमेशा के लिए यादगार बना दिया है।












Click it and Unblock the Notifications