Kumar Sanu को ये क्या बोल गए प्रेमानंद महाराज? कानूनी तनाव के बीच ये किस हाल में वृंदावन पहुंचे सिंगर?
Kumar Sanu and Premanand Maharaj: अपनी दमदार आवाज और बेबाक बयानों के लिए मशहूर बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू एक बार फिर सुर्खियों में हैं। जहां एक ओर वह अपनी पूर्व पत्नी रीता भट्टाचार्य (Rita Bhattacharya) के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में मानहानि का मुकदमा लड़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उन्होंने आध्यात्मिक शांति की तलाश में वृंदावन (Vrindavan) का रुख किया है।
प्रेमानंद महाराज से कुमार सानू ने की मुलाकात
कानूनी तनाव के बीच कुमार सानू वृंदावन पहुंचे थे और वहां प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात की। इस दौरान माहौल बेहद भावुक और आध्यात्मिक नजर आया। कुमार सानू ने प्रेमानंद महाराज के सामने अपना मशहूर गाना 'तुम देना साथ मेरा ओ हमनवा' गुनगुनाया।

कुमार सानू ने प्रेमानंद महाराज के सामने गाया गाना
वहीं प्रेमानंद जी महाराज न सिर्फ गीत को पूरे ध्यान से सुनते नजर आए बल्कि कुमार सानू की आवाज से पूरी तरह मंत्रमुग्ध भी हो गए थे। गाना खत्म होने के बाद प्रेमानंद महाराज ने कुमार सानू की जमकर तारीफ की।
कुमार सानू की आवाज सुन खो गए थे प्रेमानंद महाराज
मुलाकात के दौरान प्रेमानंद जी महाराज ने कुमार सानू से जीवन और भक्ति को लेकर अहम बातें शेयर कीं। उन्होंने कहा- हमारी सांसें बहुत कीमती हैं। आपने 50 वर्षों में जो यश और ऐश्वर्य कमाया, अगर इन्हीं अनमोल सांसों से भगवान का नाम लिया जाए तो जीवन सफल हो जाता है। शिव की चाह है तो उनका नाम लेते रहिए।
प्रेमानंद महाराज ने सिंगर से कही ऐसी बात
इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां फैंस 'राधे-राधे' लिखकर अपना प्यार जता रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कुमार सानू का मानहानि का केस भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
पूर्व पत्नी रीता भट्टाचार्य के खिलाफ मानहानि का मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुमार सानू ने बॉम्बे हाई कोर्ट में अपनी पूर्व पत्नी रीता भट्टाचार्य के खिलाफ 30 लाख रुपये का मानहानि मुकदमा दायर किया है। उन्होंने उन इंटरव्यूज को हटाने की मांग की है जिनमें कथित तौर पर उनके खिलाफ झूठे और अपमानजनक आरोप लगाए गए हैं।
क्या हैं रीता भट्टाचार्य पर लगाए गए आरोप?
द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार याचिका में दावा किया गया है कि रीता भट्टाचार्य ने विरल भयानी और फिल्म विंडो जैसे प्लेटफॉर्म्स को दिए इंटरव्यू में कुमार सानू पर गंभीर आरोप लगाए थे। इनमें ये आरोप भी शामिल हैं कि गर्भावस्था के दौरान उन्हें भूखा रखा गया, रसोई बंद कर दी गई, दूध और चिकित्सा सुविधाओं से वंचित किया गया और प्रेग्नेंसी के समय अदालती कार्यवाही का सामना करना पड़ा।
कुमार सानू की दो शादियां और चार बच्चे
सिंगर कुमार सानू की पर्सनल लाइफ की बात करें तो सिंगर ने दो शादियां की हैं। पहली शादी साल 1986 में रीता भट्टाचार्य से हुई थी जिनसे बाद में तलाक हो गया था। इस शादी से उनके दो बेटे हैं, जिनमें से एक जान कुमार सानू हैं। दूसरी शादी कुमार सानू ने साल 2001 में सलोनी भट्टाचार्य से की थी, जिनसे उनकी दो बेटियां हैं।
आध्यात्म और कानून के बीच कुमार सानू
एक ओर कोर्ट में कानूनी जंग और दूसरी ओर वृंदावन की शांति, कुमार सानू की जिंदगी इन दिनों दो बिल्कुल अलग रास्तों पर चलती नजर आ रही है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें जल्द ही इस विवाद से राहत मिले और वह एक बार फिर सिर्फ अपनी आवाज और संगीत के लिए चर्चा में रहें।












Click it and Unblock the Notifications