क्या है सामंथा और नागा चैतन्या के तलाक लेने का कारण? कई वजहों का हुआ खुलासा

हैदराबाद, 07 अक्टूबर: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर जोड़ी एक्ट्रेस सामंथा रुथप्रभु और एक्टर नागा चैतन्या ने तलाक लेने का फैसला किया है, जिसकी जानकारी दोनों ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। सामंथा और नागा चैतन्या के तलाक की खबर के बाद उनके फैंस काफी मायूस है। इधर, दोनों के तलाक की खबर आए दिन सुर्खियां भी बटोरता रहा है। पिछले हफ्ते अपने अलग होने की जानकारी शेयर करने के बाद अब तलाक की वजह को लेकर नए-नए कयास लगाए जा रहे हैं। अब एक नई रिपोर्ट बताती हैं कि सैम (सामंथा ) के स्टाइलिस्ट और दोस्त प्रीतम जुकलकर उनके पति नागा से अलग होने का कारण हैं।

क्या प्रीतम जुकलकर बने शादी में 'विलेन'

क्या प्रीतम जुकलकर बने शादी में 'विलेन'

साउथ की इस सुपरस्टार जोड़ी के अलग होने के पीछे सोशल मीडिया पर कई वजह बताई जा रही है, लेकिन अभी तक दोनों ने आधिकारिक तौर पर कुछ भी स्वीकार नहीं किया है। कथित तौर पर सामंथा के स्टाइलिस्ट और दोस्त प्रीतम जुकलकर के साथ उनकी करीबी उनके पति नागा चैतन्या के साथ उनके अलग होने की एक वजहों में से है! प्रीतम और सैम दोनों अच्छे दोस्त हैं। सोशल मीडिया पर अपने करीबी रिश्ते की झलक अक्सर दिखाई देती हैं।

प्रीतम के करीब सामंथा!

प्रीतम के करीब सामंथा!

कई मीडिया रिपोर्टों ने दावा किया जा रहा है कि प्रीतम जुकलकर की सामंथा के साथ नजदीक होने के कारण उनके पति नागा चैतन्या से उनका तलाक हो गया है। हालांकि इसे सुपरस्टार कपल के अलग होने के कई कारणों में से एक बताया है। इस बीच सैम के दोस्त और स्टाइलिस्ट प्रीतम ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसे बाद में डिलीट भी कर दिया।

प्रीतम ने शेयर किया था ये पोस्ट

प्रीतम ने शेयर किया था ये पोस्ट

अपने पोस्ट में प्रीतम ने लिखा कि था कि वे वही हैं, जो अपने घरों में पुरुषों के वास्तविक स्वरूप को छिपाते हैं। वे महिलाओं के खिलाफ हिंसा के लिए जिम्मेदार हैं। इन दिनों हिंसा मनोवैज्ञानिक उत्पीड़न और आलोचना का एक रूप है। हालांकि इसके क्या मायने हैं, इसका भी खुलासा जल्द होगा, क्योंकि अभी नहीं तो बाद में उनके तलाक के फैसले की वजह तो जरूर सामने आएगी।

अक्किनेनी परिवार भी बना कई वजह

अक्किनेनी परिवार भी बना कई वजह

हालांकि दोनों के अलग होने की कई और वजह भी बताई जा रही हैं। जिनमें एक परिवार शुरू करने, सामंथा के फिल्मों में बोल्ड सीन्स को ना लेने से लेकर अक्किनेनी परिवार के इस कपल के निजी जीवन और मुद्दों में हस्तक्षेप करने जैसी कई बातों का खुलासा हो रहा है। बता दें कि 02 अक्टूबर को सामंथा और नागा चैतन्या दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अलग होने की घोषणा करते हुए एक पोस्ट शेयर किया था। इस जोड़ी ने साल 2017 में शादी की थी, दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में भी दी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+