श्रेयस तलपड़े और तृप्ति डिमरी के बीच क्या है कनेक्शन, सामने आई ये बड़ी सच्चाई
Shreyas Talpade and Tripti Dimri: बॉलीवुड और मराठी फिल्मों के दमदार एक्टर श्रेयस तलपड़े को गत 14 दिसंबर 2023 को हार्ट अटैक आया था। इस खबर को सुनने के बाद से उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 47 साल के श्रेयस तलपड़े को हार्ट अटैक आने के बाद मुंबई के अंधेरी इलाके के बेलव्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हार्ट अटैक के बाद श्रेयस की एंजियोप्लास्टी भी की गई है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। श्रेयस तलपड़े की तबीयत खराब होने के बीच में ये खबर फैल रही है कि तृप्ति डिमरी और श्रेयस तलपड़े के बीच एक कनेक्शन है। आइए आपको बताते हैं कि क्या है दोनों के बीच का कनेक्शन।
तृप्ति डिमरी और श्रेयस तलपड़े के बीच कनेक्शन
आपको बता दें कि जब से तृप्ति डिमरी फिल्म 'एनिमल' में नजर आई हैं तब से वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। सिर्फ इतना ही नहीं लोग फिल्म की लीड हीरोइन रश्मिका मंदाना को छोड़ मूवी में कैमियो रोल करने वाली एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी की ही तारीफ कर रहे हैं। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी और रणबीर कपूर के बीच कुछ इंटीमेट सीन्स फिल्माए गए हैं जिसे देखने के बाद से लोग तृप्ति के फैन हो गए हैं। आपको बता दें कि तृप्ति डिमरी को बॉलीवुड में श्रेयस तलपड़े ने ही इंट्रोड्यूस करवाया था।

चैतन्य पादुकोण ने श्रेयस तलपड़े को लेकर कही ये बात
फेमस वरिष्ठ फिल्म पत्रकार-संपादक चैतन्य पादुकोण ने बताया है कि श्रेयस तलपड़े एक एक्टर होने के साथा साथ बहुमुखी प्रतिभा के व्यक्ति भी हैं। वह एक अच्छे डायरेक्टर और प्रोडेयूसर भी है। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने बॉलीवुड को कई नए चेहरे भी दिए हैं। चैतन्य पादुकोण ने बताया कि श्रेयस तलपड़े ने ही सह-निर्माता और निर्देशक के रूप में सबसे पहले तृप्ति डिमरी, जो कि इन दिनों फिल्म 'एनिमल' चे चलते सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं की खोज की थी।
तृप्ति डिमरी बनी थीं श्रेयस तलपड़े की ऑन-स्क्रीन गर्लफ्रेंड
तृप्ति डिमरी ने बॉलीवुड में पहली बार श्रेयस तलपड़े की ऑन-स्क्रीन गर्लफ्रेंड के रूप में एक्टिंग की थी। श्रेयस तलपड़े और तृपति डिमरी एकसाथ हिंदी कॉमेडी फिल्म पोस्टर बॉयज में नजर आए थे जो कि साल 2017 में सिनेमाघरो में रिलीज हुई थी। चैतन्य ने बताया- फिल्म 'पोस्टर बॉयज' में तृप्ति डिमरी के साथ बॉबी देओल और सनी देओल भी नजर आए थे। हालांकि ये फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
बॉबी देओल और श्रेयस तलपड़े की दोस्ती
आपको बता दें कि इस फिल्म में पुरुष नसबंदी का अपरंपरागत विषय दिखाया गया था। चैतन्य पादुकोण ने बताया कि बॉबी देओल और श्रेयस तलपड़े ऑफ-स्क्रीन काफी क्लोज फ्रेंड्स हैं। वहीं दोनों का जन्मदिन भी एकसाथ 27 जनवरी को ही होता है।












Click it and Unblock the Notifications