मौत से एक रात पहले सिद्धार्थ शुक्ला के साथ क्या हुआ था? रात 3.30 बजे मां से बेचैनी,सीने में दर्द की कही थी बात

मौत से एक रात पहले सिद्धार्थ शुक्ला के साथ क्या हुआ था? रात 3.30 बजे मां से बेचैनी और सीने में दर्द की कही थी बात

मुंबई, 03 सितंबर: अभिनेता और बिग बॉस-13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को दिल का दौरा पड़ने (हार्ट अटैक) से निधन हो गया। 40 वर्षीय सिद्धार्थ शुक्ला को जब 2 सितंबर की सुबह लगभग 9 बजे के आसपास मुंबई के कूपर अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने कहा कि अस्पताल आने से पहले से ही सिद्धार्थ शुक्ला की मौत हो चुकी थी। रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला ने सोने से पहले कुछ दवाएं ली थीं और वह सुबह सोकर उठे ही नहीं। उसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत बताया। तो आइए जानते हैं कि मौत से एक रात पहले सिद्धार्थ शुक्ला के साथ क्या हुआ था?

रात 3.30 बजे सिद्धार्थ शुक्ला ने मां को कहा-बेचैनी और सीने में दर्द है

रात 3.30 बजे सिद्धार्थ शुक्ला ने मां को कहा-बेचैनी और सीने में दर्द है

इंडिया टूडे रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस सूत्रों के अनुसार, लगभग 3 या 3.30 बजे सिद्धार्थ शुक्ला नींद से जग गए थे। उन्हें बहुत बेचैनी होने लगी। सिद्धार्थ शुक्ला अपनी मां रीता शुक्ला के पास गए और मां को बेचैनी और सीने में दर्द के बारे में बताया। सिद्धार्थ शुक्ला को मा ने थोड़ा ठंडा पानी दिला और उसे फिर से सोने को कहा।

सुबह सोकर ही नहीं उठे सिद्धार्थ शुक्ला

सुबह सोकर ही नहीं उठे सिद्धार्थ शुक्ला

आखिरी बार मां के हाथों से पानी पीकर सोने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला सुबह उठे ही नहीं। उनकी मां ने उन्हें जगाने की बहुत कोशिश की लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला ने कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला की मां ने उनकी बहन को बुलाया, जिसने डॉक्टर को बुलाया। सिद्धार्थ शुक्ला की दो बहनें हैं। दोनों बहनें शादीशुदा हैं।

सुबह 9.40 पर सिद्धार्थ शुक्ला को कूपर अस्पताल ले जाया गया

सुबह 9.40 पर सिद्धार्थ शुक्ला को कूपर अस्पताल ले जाया गया

2 सितंबर की सुबह 9.40 बजे सिद्धार्थ शुक्ला को एंबुलेंस से मुंबई के कूपर अस्पताल लाया गया। सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उस वक्त उनकी बहन, जीजा और एक चचेरा भाई और तीन दोस्त मौजूद थे। सुबह 10.15 बजे कूपर अस्पताल के डॉक्टरों ने सिद्धार्थ शुक्ला को मृत घोषित कर दिया।

सिद्धार्थ शुक्ला के मौत में कोई फाउल प्ले नहीं बताया गया

सिद्धार्थ शुक्ला के मौत में कोई फाउल प्ले नहीं बताया गया

कूपर अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा सिद्धार्थ शुक्ला को मृत घोषित करने के बाद अभिनेता के शव की तीन बार कैजुअल्टी वार्ड में जांच की गई। सिद्धार्थ शुक्ला को कोई बाहरी चोट और कोई फाउल प्ले नहीं बताया गया। हालांकि मुंबई पुलिस परिवार के किसी सदस्य या किसी अन्य द्वारा उठाए गए किसी भी संदेह पर भी विचार करेगी। पुलिस इस बात की भी जांच करेगी कि क्या सिद्धार्थ ने कोई दवा ली थी और क्या उसने सोने से पहले कोई दवा ली थी।

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बारे में डॉक्टरों ने क्या कहा?

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बारे में डॉक्टरों ने क्या कहा?

सिद्धार्थ के परिवार वाले उन्हें कूपर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। डॉ निरंजन ने सुबह 10.30 बजे सिद्धार्थ शुक्ला की जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने यह भी कहा कि दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। पुलिस को शुरुआत में सूचना नहीं दी गई। डॉक्टर का कहना है कि अस्पताल लाने के पहले ही सिद्धार्थ शुक्ला की मौत हो चुकी थी।

2 सितंबर की दोपहर 3.45 बजे शुरू हुआ सिद्धार्थ का पोस्टमार्टम

2 सितंबर की दोपहर 3.45 बजे शुरू हुआ सिद्धार्थ का पोस्टमार्टम

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ शुक्ला का पोस्टमॉर्टम 2 सितंबर की दोपहर 3.45 बजे शुरू हुआ। पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया को वीडियो में रिकॉर्ड किया गया है और मुंबई पुलिस के दो पुलिसकर्मी गवाह के रूप में वहां मौजूद थे। डॉक्टरों की एक पूरी टीम पोस्टमार्टम कर रही है। चूंकि मामला संवेदनशील है, और सुशांत सिंह राजपूत के पिछले अनुभव से संकेत लेते हुए, पुलिस और डॉक्टर सब कुछ दोबारा जांच रहे हैं।

सिद्धार्थ के परिवार को नहीं है किसी तरह का कोई शक

सिद्धार्थ के परिवार को नहीं है किसी तरह का कोई शक

सिद्धार्थ शुक्ला का पोस्टमॉर्टम 2 सितंबर की दोपहर 3.45 बजे शुरू था, जो 3 सितंबर की सुबह 6 बजे तक होने की संभावना जताई गई थी। फिलहाल सिद्धार्थ के परिवार ने कोई संदेह नहीं जताया है। हालांकि, पुलिस पोस्टमार्टम होने पर शव सौंपने और अंतिम संस्कार के बाद परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज करेगी। उस समय, पुलिस परिवार के किसी सदस्य या किसी अन्य द्वारा उठाए गए किसी भी संदेह को भी ध्यान में रखेगी और उसके हिसाब से आगे की कार्रवाई करेगी।

3 सितंबर को है सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार

3 सितंबर को है सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार

सिद्धार्थ शुक्ला ने 2 सितंबर को 40 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।सिद्धार्थ शुक्ला के पोस्टमॉर्टम के बाद आज यानी 3 सितंबर को उनका पार्थिव शरीर उनके परिवार को सौंपा जाएगा। जिसके बाद आज ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। हालांकि मौत के कारणों की अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की एक टीम जांच के लिए सिद्धार्थ शुक्ला के आवास पर मौजूद है।

Recommended Video

    Sidharth Shukla Death: सिद्धार्थ शुक्ला की मां की लिखी भावुक चिट्ठी हो रही वायरल | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+