8 साल पहले सपना चौधरी के साथ ऐसा क्या हुआ था, खा लिया था जहर, बदनामी के डर से किया था ऐसा काम
Sapna Choudhary: हरियाणवी डांसर, सिंगर और स्टेज परफॉर्मर सपना चौधरी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणवी गानों पर स्टेज परफॉर्मेंस से की थी। आज के समय में सपना चौधरी ने एक अलग ही पॉपुलैरिटी हासिल कर ली है।
सपना चौधरी ने साल 2020 में की थी शादी
सपना चौधरी के अपनी शादी की बात छुपाने की खबर भी सुर्खियों में रही थी, जिसके कुछ समय बाद सपना ने गुपचुप शादी करने की असल वजह का खुलासा किया था। सपना चौधरी ने वीर साहू के साथ गत 24 जनवरी 2020 को शादी कर ली थी। इसके बाद साल 2020 में ही उन्होंने अपने बेटे पोरस को जन्म दिया था।

12 साल की उम्र से ही किया था स्टेज परफॉर्मेंस
आपको बता दें कि सपना चौधरी ने 12 साल की उम्र से ही स्टेज परफॉर्मेंस करना शुरू कर दिया था जिसके बाद वह कई तरह के विवादों में घिरी थीं। कहा जाता है कि इन विवादों और लोगों की गालियों और तानों से परेशान होकर सपना ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी।
साल 2016 में सपना चौधरी ने खाया था जहर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2016 में सपना चौधरी ने 6 पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर जहर खा लिया था। इसके बाद सपना को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बड़ी मुश्किल से डॉक्टरों ने सपना की जान बचाई थी।
सपना के गाने को लेकर हो गया था बड़ा विवाद
खबर है कि सपना चौधरी के एक गाने को लेकर काफी बड़ा विवाद हो गया था। इस गाने से उन पर जातिवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगा था। सपना के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी। वहीं बदनामी होने के डर से सपना चौधरी ने जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की थी। हालांकि उनकी जान बच गई थी।
-
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे












Click it and Unblock the Notifications