मलाइका अरोड़ा को ये क्या हुआ? छुपाने लगीं पैर पर ऐसा निशान, लोग बोले- गरम तवे पर बैठ गई लगता है

Malaika Arora With Scar: बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिटनेस फ्रीक मलाइका अरोड़ा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उनका एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उनके पैर पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं। मलाइका के जांघ पर मौजूद चोट के निशान को देखकर उनके फैंस परेशान हो गए हैं। मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने लुक्स और फिगर को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनको अक्सर जिम लुक में स्पॉट किया जाता है। हाल ही में एक्ट्रेस को एक सैलून के बाहर देखा गया और इस दौरान उन्हें देखकर हर कोई हैरान रह गया।

मलाइका अरोड़ा के पैर पर नजर आया चोट का निशान
मलाइका अरोड़ा सैलून के बाहर ब्लैक कलर की टीशर्ट के साथ ग्रे प्रिंटेड शॉर्ट्स पहने नजर आ रही थीं। इस दौरान उन्होंने हल्के गुलाबी पंग की हवाई चप्पल पहनी थी और ब्लैक गॉगल्स लगाए थे। लेकिन हर किसी का ध्यान मलाइका के पैरों की तरफ गया। एक्ट्रेस के दाए पैर के ऊपरी तरफ एक बड़ा निशान दिखाई दे रहा था जो कि जलने जैसा लग रहा था या फिर ब्लड क्लॉटिंग की तरह।

Malaika Arora

कैमरा देखकर मलाइका छुपाने लगीं अपना पैर
मलाइका अरोड़ा का ये लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मलाइका के दाहिनी पैर की थाई पर काला सा निशान साफ नजर रहा है, जो यकीनन तौर पर किसी की चोट का ही निशान है। इतना ही नहीं वीडियो में मलाइका इस निशान को पैपराजी से छुपाती हुई भी नजर आ रही हैं। मलाइका अरोड़ा के इस वीडियो के सामने आने के बाद एक्ट्रेस के फैंस की चिंता बढ़ा गई है। हालांकि इस मामले में मलाइका की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है और न ही उन्होंने इस बारे में कुछ कहा है। किसी को नहीं पता कि मलाइका अरोड़ा के पैर पर नजर आने वाला ये काला निशान चोट की वजह से बना है या फिर इसके पीछे की वजह कुछ और है।

निशान देख यूजर्स ने किया ट्रोल
मलाइका अरोड़ा के पैर पर इतना बड़ा निशान देखकर जहां उनके फैंस को उनकी चिंता हो रही है, वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल करने में भी लगे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है- गर्म तवे पर बैठ गई लगता है। वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है- इसे ही बोलते हैं शायद छुपाना भी नहीं आता, बताना भी नहीं आता। इसके अलावा एक यूजर ने लिखा है- ये चाहती तो चोट को छुपाने के लिए शॉर्ट्स की जगह कुछ और पहन सकती थीं..लेकिन इन्हें तो दिखाना था।

फैंस को हुई मलाइका की चिंता
वहीं चोट के निशान देखने के बाद से मलाइका अरोड़ा के फैंस काफी टेंशन में नजर आ रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है- पूल साइड पर स्लिप होने जैसा लग रहा है। एक दूसरे फैन ने लिखा है- उनका वो पैर देखो। कुछ हुआ ह। शायद हेल्थ इशू। वहीं एक यूजर ने दावा किया है- हैवी वेट एक्सरसाइज की वजह से हुआ है, ब्लड क्लॉट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+