ये क्या हुआ आयशा टाकिया के साथ? नए लुक को देख लोगों ने उड़ाया मजाक और सरेआम कही ऐसी बात
Ayesha Takia Trolled: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म वॉन्टेड में नजर आईं लीड एक्ट्रेस आयशा टाकिया ने शादी के बाद ग्लैमर वर्ल्ड से दूरी बना ली थी। वह सोशल मीडिया में भी कुछ खास एक्टिव नहीं थीं। कहा जाता है कि उन्होंने ज्यादा खूबसूरत दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी लेकिन इसके बाद सबकुछ बिगड़ गया।
लाइमलाइट में आ गई हैं आयशा टाकिया
सर्जरी के बाद आयशा टाकिया का चेहरा काफी बिगड़ गया था और यही वजह है कि उन्होंने लोगों से दूरी बना ली थी। फिलहाल आयशा टाकिया एक बार फिर लाइमलाइट में आ गई हैं। वह पिछले कई सालों से बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन लोग आज भी उनकी क्यूटनेस की जमकर तारीफ करते हैं।

आयशा टाकिया ने शेयर की फोटो
आयशा टाकिया ने फिल्मों में वापसी नहीं की है लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं और फैंस से जुड़ी रहती हैं। आयशा सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उन्होंने अपने नए लुक में फोटो शेयर की है जिसे देखकर हर कोई चौंक गया है।
साड़ी में आयशा टाकिया का गजब का लुक
आयशा टाकिया का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। खबर है कि आयशा टाकिया ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वो ब्लू और गोल्डन कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने पिंक-टोन्ड मेकअप किया है और बाल ओपन किए हुए हैं। इस फोटो में को देखने के बाद से लोग उनका जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।
ट्रोल हुईं आयशा टाकिया
आयशा टाकिया की तस्वीर पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- तुम अपना चेहरा और नेचुरल ब्यूटी क्यों खराब कर रही हो। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है- ऐसी क्यों हो गई, तुम तो प्यारी थीं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये खुद को काइली जेनर समझ रही है।
आयशा टाकिया ने इन फिल्मों में किया काम
आपको बता दें कि आयशा टाकिया ने कई पॉपुलर फिल्मों में काम किया है जिसमें 'टारजन', 'दिल मांगे मोर', 'सोचा ना था', 'शादी नंबर 1', 'डोर' और 'पाठशाला' जैसी मूवीज शामिल हैं। आयशा ने फिल्म टारजन से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फैंस उनकी एक्टिंग के साथ साथ उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ करते थे। वह आखिरी बार साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म मोड़ में नजर आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications