'भगवान पर भी तो उंगली उठती है तो फिर....', बॉलीवुड पर ये क्या बोल गए सुनील शेट्टी?
Suniel Shetty On Bollywood Boycott: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। सुनील शेट्टी ने अपने करियर में कईं हिट फिल्मों में काम किया है। वह अक्सर कई तरह के मुद्दों पर अपनी बात सबके सामने रखते हैं। हाल ही में सुनील शेट्टी ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में साल 2022 में शुरू हुए बॉलीवुड बॉयकॉट ट्रेंड पर खुलकर बात की। साथ ही इसे एक बुरा दौर भी बताया और कहा कि अब वो ट्रोल करने वाले लोग सामने नहीं आ रही हैं।
बॉयकॉट बॉलीवुड ट्रेंड पर सुनील शेट्टी की राय
आपको बता दें कि साल 2022 में सोशल मीडिया यूजर्स के एक बड़े ग्रुप ने रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र', आमीर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' जैसी बड़े बजट की मूवीज की रिलीज के दौरान बॉलीवुड बॉयकॉट ट्रेंड शुरू किया था। इस ट्रेंड की वजह से कईं फिल्मों को काफी नुकसान भी हुआ था। वहीं अब सुनील शेट्टी ने इस ट्रेंड पर खुलकर बात की है।

सुनील शेट्टी ने कहा- वो बॉलीवुड का बुरा दौर था
न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने कहा है- मुझे लगता है कि ये सिर्फ एक फेज था, एक आंदोलन था जो आया और चला गया। उस समय बॉलीवुड के साथ बहुत सारी चीजें हो रही थीं और #बॉयकॉट बॉलीवुड एक वायरल चलन था। एक बड़ा आंदोलन जो उस समय हमारी इंडस्ट्री को ज्यादा नुकसान पहुंचा रहा था।
'भगवान पर भी तो उंगली उठती है'
इंटरव्यू के दौरान उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ अपनी मुलाकात को याद करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा- लेकिन जब मैंने योगी जी से बात की, तो मैं ईमानदार था। पहली बात जो मैंने उनसे कही थी वह ये थी कि भगवान पर भी तो उंगली उठती है, हम तो इंसान हैं। उन्होंने इसे बहुत पॉजिटिव तरीके से लिया था।
सुनील शेट्टी ने कहा- ट्रोल करने वाले लोग अब कहां हैं
सुनील शेट्टी ने आगे कहा- ये सभी ट्रोल करने वाले लोग अब कहां हैं। क्या हैशटैग अब मौजूद हैं। सिर्फ 10 लोग इधर-उधर, सोशल मीडिया पर बॉयकॉट बॉलीवुड पोस्ट डालने का अब कोई मतलब नहीं रह गया है। उस समय इसका कोई मतलब नहीं था जब ये एक वायरल ट्रेंड बन गया था। उन्होंने कहा- मेरा मानना है कि ये सिर्फ एक फेज था जिससे हम बाहर निकल गए है। हम बस एक बुरे दौर से गुजर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications