'बॉलीवुड के असली रत्न हो आप...', नवाजुद्दीन ने ऐसा क्या किया कि आने लगे तारीफ के कमेंट्स

नवाजुद्दीन का ये अंदाज देखकर उनके फैंस भर-भरकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

मुंबई: फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी..., जो अपनी दमदार एक्टिंग से ज्यादा अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। हाल ही में उनका एक इंटरव्यू भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड का नाम बदलकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री रखने की बात कही। साथ ही नवाजुद्दीन ने कहा कि फिल्मों के डायलॉग रोमन के बजाय देवनागिरी में मिलनी चाहिए। अब नवाजुद्दीन का एक और वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर उनके फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। दरअसल इस वीडियो में नवाजुद्दीन अपने बॉडीगार्ड्स को, फैंस को उनके पास आने से रोकने से मना कर रहे हैं। (वीडियो खबर के आखिर में)

शालीन तरीके से हटाया बॉडीगार्ड का हाथ

शालीन तरीके से हटाया बॉडीगार्ड का हाथ

इस वीडियो को वायरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक रेस्टोरेंट से बाहर निकल रहे हैं और उनके फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के लिए करीब आते हैं। इस दौरान उनके बॉडीगार्ड फैंस को हटाने की कोशिश करते हैं, लेकिन नवाजुद्दीन उन्हें ऐसा करने से मना कर देते हैं। नवाजुद्दीन बड़े ही शालीन तरीके से अपने बॉडीगार्ड का हाथ हटाते हैं और फैंस को सेल्फी लेने देते हैं।

'बॉलीवुड के असली रत्न हो आप'

'बॉलीवुड के असली रत्न हो आप'

वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, उनके फैंस के कमेंट्स आने शुरू हो गए। नवाजुद्दीन के इस वीडियो एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'हमारी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक...'। एक और यूजर ने लिखा, 'बहुत ही विनम्र और शानदार इंसान...'। वहीं एक अन्य शख्स ने उनके वीडियो पर कमेंट किया, 'आप एक लीजेंड हैं, बाकी लोगों को भी आपसे सीखना चाहिए...।' एक यूजर ने लिखा, 'बॉलीवुड का असली रत्न...जमीन से जुड़ा हुआ इंसान इसी को कहते हैं।'

टीकू वेड्स शेरू में नजर आएंगे नवाजुद्दीन

टीकू वेड्स शेरू में नजर आएंगे नवाजुद्दीन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी हाल ही में 29 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म हीरोपंती-2 में नजर आए थे। इस फिल्म के लीड रोल में टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया हैं। इसके अलावा नवाजुद्दीन जल्द ही अभिनेत्री कंगना रनौत के प्रोडक्शन हाउस 'मणिकर्णिका फिल्मस' के बैनर तले बनी फिल्म टीकू वेड्स शेरू में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री अवनीत कौर हैं।

'देवनागरी में मिलने चाहिए फिल्म के डायलॉग'

आपको बता दें कि अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का एक इंटरव्यू काफी वायरल हुआ था, जिसमें उनसे पूछा गया कि अगर वो बॉलीवुड में कोई तीन चीजें बदलना चाहें, तो क्या बदलेंगे। इसपर नवाजुद्दीन ने कहा कि सबसे पहले तो वो ये बॉलीवुड नाम ही बदलना चाहेंगे और इसका नाम हिंदी फिल्म इंडस्ट्री रखेंगे। इसके बाद नवाजुद्दीन ने कहा कि फिल्म के डायलॉग रोमन में दिए जाते हैं, जिसे देवनागरी में होना चाहिए। दूसरा बदलाव वो यही करेंगे। तीसरे बदलाव के तहत नवाजुद्दीन ने फिल्म के सेट पर हिंदी में बात करने की मांग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+