Kumar Vishwas ने Saif Ali-Kareena के बेटे Taimur पर ये क्या कहा, जानिए?
Kumar Vishwas: कुमार विश्वास इन दिनों अपनी कविताओं से ज्यादा विवादों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में कुमार विश्वास ने सोनाक्षी सिन्हा और जहीर की शादी को लेकर तंज कसा था। वहीं, अब सैफ अली खान और करीना कपूर पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने बिना नाम लिए ही दोनों को लताड़ लगाई है।
कुमार विश्वास की इस लताड़ के पीछे की वजह उनके बड़े बेटे 'तैमूर' का नाम है। उन्होंने मुरादाबाद में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में कहा कि इन सितारों को बच्चे का नाम रखने के लिए क्या कोई और नाम नहीं मिला जो उन्होंने देश पर आक्रमण करने वाले, भारत की मां-बहन का रेप करने वाले शख्स पर अपने बच्चे का नाम रखा।

विश्वास ने यह तक कह दिया कि वो तैमूर को हीरो तो क्या विलेन भी नहीं बनने देंगे। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। वहीं, इस मुद्दे पर हिंदी वनइंडिया के शो 'द वन इंडिया' में एक डिबेट हुई, जिसमें इस मुद्दे पर विस्तापूर्वक चर्चा हुई। गौरतलब है कि इस शो को मीनाक्षी कंडवाल ने हॉस्ट किया।
इस शो में वनइंडिया एडिटर केशव कर्ण, वनइंडिया एडिटर पंकज मिश्रा और वनइंडिया एडिटर योगेश रांटा ने भाग लिया। इस शो का शीर्षक था Kumar Vishwas ने Saif Ali Khan-Kareena Kapoor के बेटे Taimur पर ये क्या कहा Viral? गौरतलब है कि कुमार विश्वास ने तंज कसते हुए कहा था कि तुम्हारी तीसरी शादी से औलाद होगी तो उसका नाम तुम बाहर से आने वाले किसी आक्रमणकारी के नाम पर रख दोगे, ये चलेगा नहीं।
इस डिबेट पर सभी जानकारों ने अपना-अपना मत रखे। अब किसने क्या कहा जानने के लिए क्लिक करें ये वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications