आलिया की रणबीर से शादी के बाद क्‍या बोलीं EX Girlfriend कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण?

आलिया की रणबीर से शादी के बाद उनकी EX Girlfriend कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण ने दिया ये रिएक्‍शन

मुंबई, 15 अप्रैल: आलिया भट्ट- रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल को शादी कर ली। इस शादी की खास बात ये थी कि इन दो सुपरस्‍टार की शादी किसी पांच सितारा होटल नहीं बल्कि उनके वास्तु अपार्टमेंट के अंदर हुईं घर की बालकनी में दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ कर जीवन भर साथ निभाने की कस्‍में खाईं। दुल्‍हन बनी आलिया ने रणबीर से शादी रचाते ही शादी की फोटो शेयर की जिस पर फैंस ने जमकर प्‍यार लुटाया जिसके बाद उनकी फोटो पर उनके फैंस ही नहीं सेलिब्रेटी भी खूब बधाई दे रहे हैं। वहीं रणबीर की एक्‍स गर्लफ्रैंड दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ ने भी इस शादी पर रिएक्‍शन दिया है।

कैटरीना कैफ ने विक्‍की कौशल से कर ली है शादी

कैटरीना कैफ ने विक्‍की कौशल से कर ली है शादी

कैटरीना कैफ जिनके अफेयर की खबरें कभी रणबीर कपूर के साथ भी थी उन्‍होंने दिसंबर 2021 में ही अपने लवर एक्‍टर विक्‍की कौशल से शादी की है और दोनों बेहद खुश हैं। रणबीर से शादी होने के आलिया ने जो शादी के बाद इंस्‍टा पर पोस्‍ट शेयर कर बधाई दी

Recommended Video

    Alia-Ranbir Wedding: Ex गर्ल फ्रेंड Deepika Padukone-Katrina Kaif ने दी खास बधाई | वनइंडिया हिंदी
    कैटरीना ने बोली ये बात

    कैटरीना ने बोली ये बात

    कैटरीना ने आलिया द्वारा इंस्‍टा पर शेयर की गई फोटो पर दोनों को बधाई देते हुए लिखा- आप दोनों को शादी की बधाई, ढेर सारा प्यार और खुशियां। कैटरीना ने इसके साथ तीन हार्ट इमोजी भी शेयर किए।

    दीपिका ने बधाई देते हुए लिखी ये बात

    दीपिका ने बधाई देते हुए लिखी ये बात

    वहीं रणबीर कपूर की एक्‍स गर्लफ्रैंड दीपिका पादुकोण जिन्‍होंने 2019 में एक्‍टर रणबीर सिंह से शादी कर ली है और दोनों काफी खुश हैं। दीपिका पादुकोण ने रणबीर आलिया की शादी पर रिएक्‍शन देते हुए दोनों को जीवन की इस नई पारी के लिए बधाई दीं। हार्ट इमोजी शेयर करते हुए लिखा - मैं कामना करती हूं कि आपकी जिंदगी में ऐसे ही प्यार, खुशी और हंसी बनी रहे।

    रणबीर और दीपिका का क्‍यों हुआ था ब्रेकअप

    रणबीर और दीपिका का क्‍यों हुआ था ब्रेकअप

    बता दे रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का 2007 में अफेयर होने की खबरें सामने आई थी दोनेां के बीच फिल्म ‘बचना ए हसीनों' के सेट पर प्‍यार हुआ। दीपिका रणबीर के प्‍यार में पड़कर अपने हाथ पर उनके नाम टैटू तक गुदवा लिया था। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के आधार पर रणबीर और दीपिका के बीच संबंधों मे दरार की वजह कैटरीना कैफ बनी। फिल्‍म ‘राजनीति' की शूटिंग के दौरान रणबीर अपनी को-स्टार कैटरीना कैफ पर फिदा हो गए और उनसे नजदीकियां बढ़ा ली। दीपिका ने दोनों को सेट पर पकड़ लिया जिसके बाद दीपिका ने रणबीर को छोड़ दिया और अपने करियर में बिजी हो गई और आखिरकार रणवीर सिंह के रूप में उन्‍हें जब सच्‍चा प्‍यार मिला तो उन्‍होंने उनसे शादी कर ली।

    कैटरीना के साथ रणबीर का रह चुका है लिवइन रिलेशन

    कैटरीना के साथ रणबीर का रह चुका है लिवइन रिलेशन

    दीपिका ने जब रणबीर कपूर से रिलेशन तोड़ दिया तो रणबीर कैटरीना कैफ से इतने करीब हो गए कि दोनों लिवइन में रहने लगे लेकिन कुछ ही समय बाद दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया और दोनों अलग हो गए। उसके बाद 2019 में ब्राह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान आलिया और उनमें नजदीकियां बढ़ी और दोनों एक दूजे को दिल दे बैठे और 14 अप्रैल 2022 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+