'अनेक' ट्रेलर में हिंदी भाषा को लेकर आयुष्मान खुराना ने यह क्या कह दिया?
आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म अनेक का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में उनका एक डायलॉग काफी सुर्खियां बटोर रहा है।
मुंबई, 6 मई: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना हर बार अपनी फिल्मों के जरिए पर्दे पर एक नया मुद्दा लेकर आते हैं। अब अभिनेता जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म 'अनेक' में नजर आने वाले हैं जिसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से लगातार तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। दरअसल, ट्रेलर में आयुष्मान खुराना का एक डायलॉग सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

हिंदी भाषा पर क्या बोले आयुष्मान?
'अनेक' ट्रेलर में एक्टर आयुष्मान एक व्यक्ति से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं जो तेलंगाना का मूल निवासी है। इस दौरान आयुष्मान उनसे पूछते हैं कि, वह उन्हें उत्तर भारतीय के रूप में क्यों सोचते हैं, उस व्यक्ति ने जवाब देते हुए कहा कि, 'ऐसा इसलिए है क्योंकि उनकी हिंदी स्पष्ट है'। "तो हिंदी तय करती है कि कौन उत्तर से है और कौन दक्षिण से?" आयुष्मान ने इस पर चुटकी ली। जब वह आदमी ना कहता है, तो निराश आयुष्मान कहते हैं, "तो, यह हिंदी के बारे में भी नहीं है!" और आगे पूछते हैं कि 'कैसे कोई किसी को केवल भारतीय के रूप में संबोधित कर सकता है?'
अनेक ट्रेलर पर बोले ऋतिक
आयुष्मान की फिल्म अनेक के ट्रेलर पर एक्टर ऋतिक रौशन ने ट्वीट कर ट्रेलर की सराहना करते हुए कहा कि "अद्भुत ट्रेलर !! अच्छा कहा @ayushmannk, कई भाषाएं, लेकिन देश की भावना केवल एक है! टीम को शुभकामनाएं।"इसके साथ ही उनके इस ट्रेलर को फैंस ने काफी पसंद किया और सोशल मीडिया पर उनकी सराहना भी की।
आयुष्मान ने डायलॉग ने दिलाई अजय देवगन की याद
आयुष्मान के इस डायलॉग ने अजय देवगन और किच्चा सुदीप के बीच हिंदी भाषा को लेकर हुई झड़प की याद दिला दी जिसमें अजय देवगन ने कहा था कि 'हिंदी हमारी मातृभाषा और राष्ट्रीय भाषा थी, है और हमेशा रहेगी'। अजय देवगन इस ट्वीट के कारण काफी सुर्खियों में रहे।












Click it and Unblock the Notifications