फिल्म 'जवान' देखकर शाहरुख खान को ये क्या बोल गए अनुपम खेर, कहा- ओ पोची, ओ कोकी....
Anupam Kher On Jawan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' इस समय सिनेमाघरों में छप्पड़फाड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म ने 5 दिनों में ही दुनिया भर में 550 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। 'जवान' का क्रेज इस समय आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक में भी नजर आ रहा है। बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री के एक्टर्स भी फिल्म की कहानी और शाहरुख खान की दमदार एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने भी किंग खान की जमकर तारीफ की है। वहीं अब शाहरुख खान के ऑनस्क्रीन पापा अनुपम खेर ने भी फिल्म 'जवान' की तारीफों के पुल बांधे हैं।
अनुपम खेर ने की 'जवान' की तारीफ
शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में उनके पापा के रोल में नजर आ चुके एक्टर अनुपम खेर ने भी फिल्म 'जवान' देखी और इससे काफी इम्प्रेस हुए हैं। वह शाहरुख खान और फिल्म की कहानी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए लिखा है- मेरे प्यारे शाहरुख....अभी-अभी अमृतसर में ऑडियंस के साथ आपकी फिल्म 'जवान' देख कर निकला हूं। मजा आ गया। एक्शन, पिक्चर का स्केल, आपकी अदा और परफॉर्मेंस बहुत ही उम्दा है। एक दो जगह तो मैंने सिटी भी मार दी थी।

शाहरुख खान के लिए कही ये खास बात
अनुपम खेर ने ट्वीट में आगे लिखा है- फिल्म 'जवान' में हर किसी का काम बहुत पसंद आया। पूरी टीम को ढेर सारी बधाई, खासतौर पर राइटर और डायरेक्टर एटली को। मुंबई वापस आकर गले लगा के जरूर बोलूंगा - ओ पोची, ओ कोकी, ओ पोपी, ओ लोला। आपको बता दें कि अनुपम खेर ने ये लाइनें फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से ली हैं जो कि उन्हीं का डायलॉग था। इस फिल्म में अनुपम खेर पिता के रूप में बेटे शाहरुख खान को ये डायलॉग बोलते हैं।
अक्षय कुमार ने शाहरुख खान को दी बधाई
बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारे फिल्म 'जवान' देखने के बाद शाहरुख खान के दीवाने हो रहे हैं। अक्षय कुमार ने भी एटली के 'जवान' मूवी की तारीफ है और शाहरुख खान को इसके लिए बधाई भी दी है। अक्षय कुमार ने ट्वीट कर 'जवान' की ब्लॉकबस्टर सफलता के लिए शाहरुख खान को बधाई दी है।












Click it and Unblock the Notifications