बॉलीवुड में क्या कमी है? आलिया भट्ट के हॉलीवुड में डेब्‍यू करने पर पापा महेश भट्ट ने पूछा, तो मिला ये जवाब

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस आलिया भट्ट जल्‍द ही हॉलीवुड फिल्‍मों में एंट्री करने वाली है। आलिया भट्ट हार्ट ऑफ स्टोन के साथ हॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर करने की शुरूआत कर रही हैं।

वहीं उनके फिल्‍म निर्देशक पिता महेश भट्ट ने हॉलीवुड एक्‍टर गैल गैडोट और जेमी डोर्नन जैसे बेहतरीन अभिनेताओं के साथ बेटी आलिया के काम करने पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

alia

आलिया के हॉलीवुड में डेब्यू पर महेश बोले-दिल गर्व से भर जाता है

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्‍यू में आलिया भट्ट की इस कामयाबी पर पापा महेश भट्ट ने कहा मेरा दिल गर्व से भर जाता है जब मैं उसे गैल गैडोट और जेमी डोर्नन जैसे इंटरनेशनल एक्‍टर के साथ खड़ा देखता हूं। वो हॉलीवुड के स्‍टार हैं। उन्‍होंने कहा आज जब अंतरराष्ट्रीय प्रतिभा की बात आती है तो आज के लोग खुद को किसी भी तरह से कम या कम महसूस नहीं करते हैं।

बॉलीवुड में हमारे पास नहीं है?

महेश भट्ट ने कहा मैंने एक बार अपनी बेटी से पूछा था कि ऐसा क्या हॉलीवुड में है जो बॉलीवुड में हमारे पास नहीं है? उसका सीधा जवाब बड़ी विनम्रता से दिया था कि वो है 'पैसा'। आलिया ने कहा था हम चीजें कर रहे हैं और वे बहुत प्रोफेशनल हैं लेकिन उनके पास पैसा है, अन्यथा हमारे पास सब कुछ है। मुझे लगता है कि देश के लिए आत्मविश्वास बहुत महत्वपूर्ण है।

हार्ट ऑफ स्टोन में आलिया इस रोल में आएंगी नजर

हार्ट ऑफ स्टोन में नाम की इस हॉलीवुड फिल्म में आलिया एक आपोजिट रोल में नजर आएंगी उनके को एक्‍टर गैल गैडोट और जेमी डॉर्नन हैं जिन्‍हें वो परेशान करती है। नेटफ्लिक्स पर 11 अगस्त को जासूसी थ्रिलर का प्रीमियर होगा। टॉम हार्पर द्वारा निर्देशित हार्ट ऑफ स्टोन का पहला ट्रेलर ब्राजील में टुडुम प्रोग्राम में रिलीज हुआ था। ये हॉलीवुड फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में उपलब्ध करवाई जा रही है।

जानें एक फिल्‍म के लिए आलिया कितना करती हैं चार्ज

30 वर्षीय अभिनेत्री अलिया भट्टट एक फिल्‍म के लिए बतौर एक्‍ट्रेस 8 से 10 लाख चार्ज करती हैं। आलिया अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं।

आलिया भट्ट कुछ समय पहले ही मां बनी हैं

बता दें आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर से शादी की है और हाल ही में उन्‍होंने एक प्‍यारी सी बच्‍ची को जन्‍म दिया है। बच्‍ची के बाद नाना बनने पर महेश भट्ट ने खुशी जाहिर की थी और अपनी बेटी आलिया और नातिन पर प्‍यार बरसाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+