'रामायण' को लेकर ये क्या बोल गए AR Rahman? बॉलीवुड की खोली पोल, ऑस्कर विनर को नहीं मिल रहा काम?
AR Rahman: दुनिया भर में भारत की संगीत पहचान बन चुके एआर रहमान के लिए साल 2025 बेहद व्यस्त और अहम साबित हुआ था। वहीं उन्होंने अपने नए एल्बम 'गांधी वार्ता' (Gandhi Talks) से साल 2026 की शानदार शुरुआत की है। इसके बाद वह नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म 'रामायण' (Ramayan) के जरिए एक बार फिर सुर्खियों में आने वाले हैं।
हंस जिमर के साथ काम कर रहे हैं एआर रहमान
इस प्रोजेक्ट की खास बात ये है कि एआर रहमान इसमें पहली बार हॉलीवुड के दिग्गज संगीतकार हंस जिमर के साथ काम कर रहे हैं। हालांकि इसी बीच एआर रहमान ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर कुछ ऐसे बयान दिए हैं जिन्होंने सबका ध्यान खींचा है।

'काम खुद चलकर मेरे पास आए'
-एक इंटरव्यू में एआर रहमान ने स्वीकार किया है कि हाल के वर्षों में उन्हें हिंदी फिल्मों से पहले की तुलना में कम काम मिल रहा है। इसके पीछे उन्होंने पिछले 8 वर्षों में इंडस्ट्री के अंदर हुए सत्ता परिवर्तन और माहौल में आए बदलाव को जिम्मेदार बताया है। हालांकि उन्होंने ये भी साफ किया है कि उनके साथ कभी सीधे तौर पर भेदभाव नहीं हुआ।
-एआर रहमान ने कहा- ये बातें मेरे सामने नहीं आईं लेकिन कानाफूसी के तौर पर सुनने को मिलती रहती हैं। मैं काम की तलाश में नहीं रहता। मैं चाहता हूं कि काम ईमानदारी से खुद मेरे पास आए। मुझे लगता है कि काम ढूंढते फिरना मेरे लिए अपशगुन है।
क्या 90 के दशक में भी कंपोजर ने झेला था भेदभाव?
-जब एआर रहमान से पूछा गया कि क्या करियर की शुरुआत यानी 90 के दशक में उन्हें किसी तरह के भेदभाव का सामना करना पड़ा था तो उन्होंने बेहद शांत अंदाज में जवाब दिया।
-एआर रहमान ने कहा- शायद मुझे तब इन सब बातों का पता ही नहीं था। शायद भगवान ने मुझे इन चीजों से दूर रखा था। उस समय मुझे कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ लेकिन हो सकता है कि पिछले 8 सालों में हालात बदले हों।
-एआर रहमान ने इंडस्ट्री के मौजूदा सिस्टम पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि आजकल कई बार क्रिएटिव लोगों के बजाय गैर-क्रिएटिव लोग फैसले लेते हैं। एआर रहमान ने कहा- मुझे बाद में पता चलता है कि आपको बुक किया गया था लेकिन फिर कंपनी ने अपने ही 5 संगीतकारों को काम दे दिया। मैंने इसे सकारात्मक रूप में लिया और सोचा- अच्छा है, मुझे परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिल गया।
'मुस्लिम होकर रामायण का संगीत बना रहा हूं'
-बीबीसी एशियन के यूट्यूब चैनल पर एआर रहमान से पूछा गया कि फिल्म 'रामायण' के लिए संगीत बनाते समय क्या उनकी धार्मिक मान्यताओं का कोई प्रभाव पड़ा। इस पर उन्होंने बेहद प्रेरणादायक जवाब दिया।
-एआर रहमान ने कहा- मैंने एक ब्राह्मण स्कूल में पढ़ाई की है, जहां हर साल रामायण और महाभारत पढ़ी जाती थी। मुझे कहानी की गहरी समझ है। उन्होंने आगे कहा कि रामायण सिर्फ धर्म नहीं बल्कि आदर्शों और मूल्यों की कहानी है। पैगंबर ने भी कहा है कि ज्ञान अनमोल है और वह कहीं से भी मिल सकता है। हमें अच्छी बातों से मुंह नहीं मोड़ना चाहिए।
-एआर रहमान ने इस प्रोजेक्ट को भारत से दुनिया तक प्रेम और एकता का संदेश बताया। उन्होंने कहा- हंस जिमर यहूदी हैं, मैं मुसलमान हूं और रामायण हिंदू धर्म का ग्रंथ है। हमें संकीर्ण सोच से ऊपर उठने की जरूरत है। उनका मानना है कि जब इंसान ऊंचे विचारों के साथ काम करता है तो वही तेजस्विता उसके काम में झलकती है।
डॉ. कुमार विश्वास के साथ रचनात्मक साझेदारी
फिल्म 'रामायण' के संगीत को लेकर एआर रहमान ने बताया कि वह डॉ. कुमार विश्वास के साथ काम कर रहे हैं। वह रामायण और हिंदी भाषा के अद्भुत जानकार हैं। उनके शरीर का हर कण रामायण बोलता है। उनके साथ काम करना एक नया और सुखद अनुभव है।
'रामायण' की दमदार स्टारकास्ट और रिलीज डेट
जानकारी के अनुसार नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' में कई बड़े सितारे नजर आएंगे। रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, रवि दुबे, सनी देओल, काजल अग्रवाल,अरुण गोविल और इंदिरा कृष्णन अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी। ये बिग बजट फिल्म दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
-
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications