विराट कोहली को लेकर ये क्या बोल गईं ऐश्वर्या राय? क्रिकेटर की इस चीज पर फिदा है बच्चन परिवार की बहू

Aishwarya Rai On Virat Kohli: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली इन दिनों अपनी शानदार बल्लेबाजी के कारण लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस समय प्लेऑफ की दहलीज पर खड़ी है।

विराट कोहली की फैन हैं ऐश्वर्या राय
इसके अलावा विराट कोहली बॉलीवुड एक्ट्रेस अवनीत कौर को लेकर भी सोशल मीडिया पर छा गए हैं। सोशल मीडिया पर विराट कोहली का एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस अवनीत कौर की एक ग्लैमरस तस्वीर को लाइक किया है।

Aishwarya Rai

विराट कोहली को लेकर ऐश्वर्या राय का बड़ा बयान

फिलहाल ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कुछ लोग इस फोटो पर तरह तरह के सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच विराट कोहली को लेकर पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने भी एक बड़ा बयान दिया है।

विराट कोहली के एग्रेशन पर फिदा हैं ऐश्वर्या राय

आपको बता दें कि बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस और बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय क्रिकेटर विराट कोहली की बहुत बड़ी फैन हैं। एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय ने कहा है कि उन्हें विराट कोहली का एग्रेशन और खेल के मैदान पर उनका जुनूनी अंदाज बेहद पसंद आता है।

ऐश्वर्या राय ने की विराट कोहली की तारीफ

ऐश्वर्या राय ने विराट कोहली को मैदान पर 'मैडमेन फोकस्ड प्लेयर' करार देते हुए उनकी जमकर तारीफ की है। ऐश्वर्या राय ने हाल ही में विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा- मुझे उनका जोश और मैदान पर उनकी मौजूदगी ही अट्रैक्ट करती है। विराट का ये जुनून ही उन्हें सबसे अलग करता है।

ऐश्वर्या राय का बयान हुआ वायरल

जानकारी के अनुसार ऐश्वर्या राय का ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं विराट कोहली फैंस ऐश्वर्या राय के इस रिएक्शन को इंटरनेट पर जमकर शेयर कर रहे हैं। लोगों की मानें तो ऐश्वर्या राय ने विराट कोहली के बारे में बड़ी बात कह दी है। इस पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

'युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक हैं विराट कोहली'

-ऐश्वर्या राय नेअपने इंटरव्यू में कहा है- विराट कोहली आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक हैं। जिस तरह से कोहली ने अपने खेल और फिटनेस के प्रति समर्पण दिखाया है, उनकी जमकर तारीफ होनी चाहिए।

-ऐश्वर्या राय का मानना है कि एक खिलाड़ी का सिर्फ तकनीकी रूप से मजबूत होना काफी नहीं होता, उसमें जुनून और आक्रोश का सही संतुलन भी होना चाहिए।

-सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय का ये बयान काफी वायरल हो रहा है। लोग विराट कोहली के बारे में भी जमकर चर्चा कर रहे हैं। ये दोनों सेलेब्स सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। कोहली के फैंस ने इसे बॉलीवुड मीट्स क्रिकेट पल बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+