7 घंटे तक बिना बैठे ये क्या कर रह थीं Aishwarya Rai? 'साड़ी पहनकर एक्ट्रेस ने जो किया', हुआ शॉकिंग खुलासा
Aishwarya Rai: बॉलीवुड में परफेक्शन और प्रोफेशनलिज्म की बात हो तो पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय का नाम सबसे पहले लिया जाता है। अपनी खूबसूरती के साथ-साथ ऐश्वर्या राय अपने काम के प्रति जबरदस्त समर्पण के लिए भी जानी जाती हैं।
ऐश्वर्या राय का अनोखा डेडिकेशन
बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अपने काम के प्रति समर्पण के लिए जानी जाती हैं। वही हाल ही में सामने आई एक जानकारी ने उनके डेडिकेशन का ऐसा उदाहरण पेश किया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया है।

परफेक्शन के लिए हर हद पार
फिल्म 'Ponniyin Selvan: II' (PS-2) में अपने नंदिनी लुक को परफेक्ट बनाए रखने के लिए ऐश्वर्या राय ने लगातार 7 घंटे तक खड़े रहकर शूटिंग की थी। इस दिलचस्प किस्से का खुलासा ज्वैलरी डिजाइनर प्रतीक्षा प्रशांत ने एक इंटरव्यू के दौरान किया है।
7 घंटे तक खड़े रहकर ऐश्वर्या राय ने की शूटिंग
प्रतीक्षा प्रशांत ने बताया कि PS-2 मूवी की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या राय ने बेहद नाजुक ऑर्गेंजा साड़ी पहनी हुई थी। इस तरह की साड़ी में बैठने से सिलवटें (क्रिज) पड़ जाती हैं, जो कैमरे में साफ नजर आती हैं। ऐसे में अपने लुक को परफेक्ट बनाए रखने के लिए ऐश्वर्या राय ने बैठने के बजाय घंटों खड़े रहना ही चुना।
भारी ज्वैलरी के साथ ऐश्वर्या राय ने निभाया महारानी का किरदार
प्रतीक्षा प्रशांत ने बताया कि इस दौरान ऐश्वर्या राय ने भारी-भरकम ज्वैलरी भी पहनी हुई थी, जिससे शूटिंग और भी चुनौतीपूर्ण हो गई थी। इसके बावजूद उन्होंने बिना थके, बिना रुके अपने सीन पूरे किए और अपने महारानी अवतार को पूरी शान के साथ बनाए रखा था।
हर छोटी डिटेल पर रहती है पैनी नजर
ऐश्वर्या राय अपने हर किरदार में बारीकियों का खास ध्यान रखती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके हेयरस्टाइल से लेकर ज्वैलरी तक, हर चीज बिल्कुल परफेक्ट हो, इसका वह खास ख्याल रखती हैं। यहां तक कि बालों में लगी एक पिन भी गलत न दिखे, इसके लिए वह खुद नजर रखती थीं।
'नंदिनी' किरदार के लिए की खास मेहनत
-फिल्म 'PS-2' में ऐश्वर्या राय का नंदिनी किरदार बेहद अहम और प्रभावशाली था। इस रोल को जीवंत बनाने के लिए उन्होंने हर पहलू पर मेहनत की। यही वजह है कि उनका ये लुक और परफॉर्मेंस दोनों ही दर्शकों के बीच काफी चर्चा में रहे।
-इस किस्से के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ऐश्वर्या राय की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इतनी मेहनत और लगन ही उन्हें बाकी कलाकारों से अलग बनाती है।
-आज के समय में जहां थोड़ी सी असुविधा पर लोग ब्रेक ले लेते हैं, वहीं ऐश्वर्या राय ने दिखा दिया था कि सच्चा प्रोफेशनल वही है जो अपने काम के लिए हर चुनौती को स्वीकार करे। उनकी ये मेहनत न सिर्फ फैंस बल्कि इंडस्ट्री के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा बन गई है।












Click it and Unblock the Notifications