Mushtaq Khan के साथ 'वेलकम' के मेकर्स ने किया था बुरा बर्ताव, अक्षय कुमार के स्टाफ से भी कम मिली फीस
Welcome Actor Mushtaq Khan: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मुश्ताक खान वह नाम है जो कुछ यादगार रोल्स के लिए जाने जाते हैं। वह ना सिर्फ एक अच्छे एक्टर हैं बल्कि कॉमेडियन भी हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी और अपने फैंस को खूब हंसाया। मुश्ताक खान ने अब तक बॉलीवुड के सभी एक्टर्स के साथ काम किया है।
मुश्ताक खान के सबसे रोल की बात करें जो आज भी याद किया जाता है, वह है फिल्म 'वेलकम'। जिसमें उन्होंने 'बलविश डे' या 'बल्लू' का किरदार निभाया था। अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने खुलासा किया कि उनको इस फिल्म के लिए फीस अक्षय कुमार के स्टाफ से भी कम मिली थी।

'Digital Commentary' पॉडकास्ट में बोलते हुए, मुश्ताक खान ने याद किया, "मेरा पेमेंट फिल्म में शायद अक्षय कुमार के स्टाफ से कम हो सकता है। दुर्भाग्य से हमारी फिल्में 'सितारों' पर बहुत पैसा खर्च करती हैं। हम हर जगह अपने आप जाते हैं, और निर्माताओं द्वारा बुक कराए गए होटलों में रुकते हैं। दुबई में, मैं जिस होटल में रुका था उसी में अक्षय के स्टाफ रुके थे। बड़ी फिल्मों में यह बहुत बार होता है।"
मुश्ताक ने इस बारे में बात करेत हए आगे कहा, "लेकिन कई फिल्मकार इस असमानता को खत्म करना चाहते हैं। मैं फिलहाल फिल्म 'स्त्री 2' के लिए काम कर रहा हूं और मुझे सभी का बहुत प्यार मिलता है और वहां सभी का काफी अच्छे से ख्याल रखा जाता है। हम मिलकर बहुत मजा करते हैं। हाल ही मैंने 'रेलवे मेन' की फिल्म की शूटिंग की और मैं बहुत मजा करता था। प्रोडक्शन वाले बहुत सम्मान देते थे। प्रोडक्शन के नए पीढ़ी और अभिनेता बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।"
बता दें कि, ये पहली बार नहीं है जब बॉलीवुड में आय समानता का मुद्दे पर बात हुई है। इससे पहले कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस आगे आईं और उन्होंने एक्टर से कम फीस मिलने पर बात कही। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने कहा था कि, उनके करियर में पहली फिल्म सिटाडल है जिसमें उन्हें एक्टर के जितनी फीस मिली है।












Click it and Unblock the Notifications