साल का आखिरी एंटरटेनिंग शो 'पार्टी टिल आई डाई' हुआ रिलीज, अवनीत और विशाल ने एक्टिंग से लूटी महफिल
कलाकार: अवनीत कौर, विशाल जेठवा, बिनीता, सान्या सागर, शलाका आप्टे, अंश पांडेय, यतिन मेहता, मानव
निर्देशक: अखिलेश वत्स
निर्माता: रस्क स्टूडियोज
प्लेटफ़ॉर्म: एमेज़ॉन और एमएक्स प्लेयर
रेटिंग : 3 स्टार्स

जैसा कि नाम से जाहिर हो रहा है सीरीज की कहानी ऐसे दोस्तों के ग्रुप की है, जो गोवा के एक फार्म हाउस पर एक ब्रांड की शूटिंग करने के लिए पहुंचते हैं। वहां सब यंगस्टर्स खूब पार्टी भी करते हैं पर कहानी में मोड़ तब आता है जब एक-एक करके इन सभी दोस्तों की मौत होने लगती है। इन सभी दोस्तों को एक एक करके कौन मार रहा है, उसके पीछे क्या कारण है या फिर कुछ और ही बात है। इसका राज़ जानने के लिए आपको यह सीरीज देखनी होगी। इस कहानी में कई ट्विस्ट और टर्न्स आते रहते हैं। वेब सीरीज का क्लाइमेक्स काफी सरप्राइज पैकेज लिए हुए है और कुछ ऐसा है जिसकी अपेक्षा भी आपने नहीं की थी। जब आपको पता चलता है कि मर्डर कैसे हो रहा है तो आप हैरान रह जाते हैं।
परफॉर्मेंस के दम पर उठी सीरीज
इस वेब सीरीज में देवी के रूप में अवनीत कौर से लेकर डैडी के रोल में विशाल जेठवा तक सभी कलाकारों ने अच्छी अदाकारी के जौहर दिखाए हैं। उनका नेचुरल अभिनय दर्शकों को कहानी और किरदारों से जोड़ने में सफल रहा है। सान्या सागर और बिनीता की अदाकारी भी देखने लायक है। कहें तो सीरीज के एक्टर्स ने अपनी एक्टिंग के दम पर उठाए रखा है।
सीरीज का निर्देशन उम्दा
सीरीज का निर्देशन और तकनीकी पहलुओं में काफी रिच है। इसे अखिलेश वत्स ने डायरेक्ट किया है। उन्होंने सीरीज को इस तरह थ्रिलर और शो को बहुत ही एंगेजिंग बनाए रखा है। शो का बैकग्राउंड म्युज़िक, इसका कैमरावर्क भी काबिल-ए-तारीफ है। दर्शकों के लिए यह विजुअल ट्रीट भी है। शो "पार्टी टिल आई डाई" का बेहद खूबसूरती से प्रजेंट किया है। अदाकारों ने अपना हंड्रेड परसेंट दिया है। साल खत्म होने से पहले आप इस सीरीज को बिंज वॉच कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications