'जानवरों की तरह ...', पंचायत 3 के पहले बनराकस की बीवी ने खोला इंडस्ट्री का काला चिठ्ठा, जानिए क्या कहा?
Panchayat 3: प्राइम वीडियो के सबसे लोकप्रिय सीरीज में से एक है 'पंचायत', जिसके तीसरे सीजन का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस वेब सीरीज का तीसरा सीजन 28 मई को रिलीज होने वाला है।
फिल्म के ट्रेलर ने लोगों को काफी क्रेजी कर दिया है लेकिन इसी बीच इस सीरीज में क्रांति देवी का किरदार निभाने वाली सुनीता राजवार ने एक ऐसा चौंकाने वाला काला सच लोगों को बताया है, जिसे सुनने के बाद आप मन ही मन ये ही सोचेंगे कि फिल्मों की दुनिया बाहर से जितनी रंगीन दिखती है अंदर से उतनी ही काली और खोखली है।

कुछ लोग जानवरों की तरह बर्ताव करते हैं: सुनीता राजवार
दरअसल अभिनेत्री सुनीता राजवार ने ब्रूट इंडिया के साथ 'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024' में बात करते हुए कहा कि 'फिल्मी दुनिया में लीड कलाकारों के साथ तो बहुत अच्छे से बर्ताव किया जाता है लेकिन सपोर्टिंग या जूनियर कलाकारों के साथ कुछ लोग जानवरों की तरह बर्ताव करते हैं, सहयोगी कलाकारों को हर चीज के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है।'
लीड एक्टर का काम ज्यादा होता है: सुनीता राजवार
सुनीता कांस में फिल्म 'संतोष' का प्रमोशन कर रही थीं। उन्होंने कहा कि 'लीड एक्टर्स को सारी सुविधाएं दी जाती है, कभी कभी तो शेड्यूल भी उन्हीं के हिसाब से सेट किया जाता है, सपोर्टिंग एक्टर्स को कभी भी कॉल कर लेते हैं, जरूरत के हिसाब से उनसे काम कराते हैं।'
'इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए पैसों की जरूरत होती है'
'हम जानते हैं कि लीड एक्टर का काम ज्यादा होता है लेकिन दूसरे कलाकार भी तो इंसान है, ये भेदभाव ठीक नहीं हैं। कलाकारों की मजबूरी है, उन्हें इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए पैसों की जरूरत होती है इसलिए वो भेदभाव सहने को मजबूर होते हैं।'
'हम जैसे कलाकारों को गंदा कमरा दे दिया जाता है'
सुनीता ने आगे कहा कि 'कभी-कभी तो लीड एक्टर के साथ ही सहयोगी स्टॉफ को भी बुलाते हैं फिर उन्हें घंटो शूटिंग में इंतजार करने के लिए बोल देते हैं। लीड एक्टर को साफ सुथरे होटल में ठहराया जाता है लेकिन हम जैसे कलाकारों को गंदा कमरा दे दिया जाता है, ना तो वहां सफाई होती है और ना ही वहां पर कोई सुविधा होती है, तब मन दुखता है , मन में गुस्सा आता है कि आखिर क्यों?
'मैंने एक्टिंग छोड़ने का भी मन बना लिया था'
क्या हम एक्टर नहीं, इंसान नहीं, हमारे जज्बात नहीं। इन सारी बातों से दुखी होकर एक बार तो मैंने एक्टिंग छोड़ने का भी मन बना लिया था लेकिन फिर अपने कुछ दोस्तों के समझाने पर मैंने ऐसा नहीं किया।'
'पंचायत 3'के जरिए धमाल मचाने को तैयार सुनीता
फिलहाल सुनीता एक बार फिर से 'पंचायत 3' के जरिए धमाल मचाने वाली हैं, वह क्रांति देवी के रोल में हैं, जो बनराकस की पत्नी है। सीरीज के दोनों सीजन काफी हिट रहे हैं इसलिए इस सीजन से भी लोगों को काफी उम्मीदें हैं, देखते हैं कि इस बार ये सीरीज लोगों की कसौटी पर खरी उतरती है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications