Watch Video: गुरु रंधावा के साथ मलाइका अरोड़ा ने किया ऐसा काम, लोग बोले- ग्लैमर ने आग लगा दी

Tera Ki Khayal Music Video: म्यूजिक वीडियो में दर्शकों को एक वर्चुअल वर्ल्ड में ले जाया गया है जहां लोग मलाइका अरोड़ा और गुरु रंधावा की दमदार केमिस्ट्री को करीब से देख सकते हैं।

Malaika Arora

Tera Ki Khayal Music Video: बॉलीवुड की सुपर ग्लैमरस आइटम गर्ल और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इस समय अपने नए म्यूजिक सॉन्ग को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। मलाइका अरोड़ा और फेमस सिंगर गुरु रंधावा पहली बार एक म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आए हैं। इस म्यूजिक वीडियो के प्रोड्यूसर भूषण कुमार हैं। आपको बता दें कि टी-सीरीज ने बड़े ही स्पेशल तरीके से सिंगर गुरु रंधाना और ग्लैमरस मलाइक अरोड़ा की जोड़ी को 'तेरा की ख्याल' नाम के म्यूजिक वीडियो के साथ लॉन्च किया है। जानकारी के अनुसार मलाइका अरोड़ा और गुरु रंधावा के 'तेरा की ख्याल' म्यूजिक वीडियो के डायेरक्टर बॉस्को लेस्ली मार्टिस हैं।

गुरु रंधावा के गाने में दिखा मलाइका अरोड़ा का ग्लैमर
इस म्यूजिक वीडियो में दर्शकों को एक वर्चुअल वर्ल्ड में ले जाया गया है जहां लोग मलाइका अरोड़ा और गुरु रंधावा की दमदार केमिस्ट्री को करीब से देख सकते हैं। खबर है कि ये नया गाना सिंगर गुरु रंधावा की पहले म्यूजिक एल्बम 'मैन ऑफ द मून' का हिस्सा है, जिसका ऑडियो वर्जन जारी होने के बाद से ही ये प्लेलिस्ट पर हिट साबित हो गया है। म्यूजिक वीडियो के लॉन्च इवेंट पर गाने के प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने कहा कि मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के साथ काम करना एक अलग तरह की खुशी की बात है और मलाइका अरोड़ा इस गाने के लिए सबसे बेस्ट हैं। देखें वीडियो-

मलाइका ने कहा- गाने को इन्जॉय करें
वहीं मलाइका अरोड़ा ने अपने नए म्यूजिक वीडियो को लेकर कहा- गाना बहुत ही मजेदार है और सभी को इसे इन्जॉय करना चाहिए। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं और आगे भी करेंगे। उन्होंने आगे कहा- मैंने तेरा की ख्याल म्यूजिक वीडियो के बनाने से लेकर इसकी लॉन्च तक काफी अच्छा समय बिताया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
वहीं पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने मलाइका अरोड़ा के साथ काम करने को लेकर अपनी खुशी जताई और कहा- मलाइका को उन्होंने शुरू से एडमायर किया है। मलाइका उन्हें बहुत अच्छी लगती हैं। आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा और गुरु रंधावा का ये म्यूजिक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गुरु रंधावा और मलाइका की जोड़ी के लिए लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद एक तरफ जहां लोग गुरु रंधावा के सिंगिंग की तारीफ कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ लोग मलाइका के ग्लैमरस अंदाज, फिटनेस और खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+