Watch Video: जब ऐश्वर्या राय ने सरेआम पति अभिषेक बच्चन पर किया गुस्सा, नव्या को हीं भाया मामी का बर्ताव

Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan Video: ऐश्वर्या राय किसी बात पर पति अभिषेक बच्चन से कुछ अलग अंदाज में बर्ताव करती दिख रही हैं। अभिषेक की भांजी नव्या नवेली नंदा का भी अजीब सा रिएक्शन दिखने को मिलता है।

aishwarya rai bachchan

Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan Video: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अक्सर कैमरे पर अजीब तरह का रिएक्शन देती हुईं कैप्चर हो जाती हैं। कभी वह अपनी सास जया बच्चन के साथ अजीब तरह का मुंह बनाती नजर आती हैं तो कभी पति अभिष्क बच्चन के साथ खराब बर्ताव करती नजर आती हैं। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन और उनके पति अभिषेक बच्चन के बीच आपसी तनातनी अक्सर चलती रहती है और कई बार तो ये साफ तौर पर कैमरे में भी कैद हो जाती है। ऐसा ही एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन पर उतारा गुस्सा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो, कब्बडी लीग का है, जहां ऐश्वर्या राय किसी बात पर पति अभिषेक बच्चन से कुछ अलग अंदाज में बर्ताव करती दिख रही हैं। उसी दौरान अभिषेक की भांजी नव्या नवेली नंदा का भी अजीब सा रिएक्शन दिखने को मिलता है। नव्या के इस रिएक्शन को देखकर साफ पता चल रहा है कि उन्हें अपनी मामी ऐश्वर्या राय का व्यवहार बिल्कुल अच्छा नहीं लगा।

abhishek bachchan

ऐश्वर्या राय का बर्ताव नहीं है अच्छा
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर अक्सर ये कहा जाता है कि उनके इंडस्ट्री में बहुत ही कम दोस्त हैं क्योंकि उनका बर्ताव बिल्कुल अच्छा नहीं है। कई बार पब्लिकली ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ बिल्कुल अच्छा व्यवहार नहीं किया है। ऐसे में लोग उनके बीच के रिश्ते को लेकर तरह तरह के सवाल करते नजर आते हैं। देखें वीडियो-

https://www.reddit.com/r/BollyBlindsNGossip/comments/12hjg4g/aishwarya_rolls_eyes_at_abhishek_then_snaps_at/

ऐश्वर्या राय का वीडियो हो रहा है वायरल
ऐश्वार्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन को जो वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें उसमें ऐश्वर्या किसी बात पर पति अभिषेक पर नाराज होती दिखाई दे रही हैं। वहीं, अभिषेक भी उन्हें कुछ समझाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में ऐश्वर्या राय के चेहरे को देखकर साफ लग रहा है कि ​वह किसी बात पर अभिषेक से नाराज हो रही हैं। वहीं, उनके पास बैठीं भांजी नव्या नवेली नंदा जब मामी से कुछ पूछने के कोशिश करती हैं तो वह उससे भी कुछ अजीब सा रिएक्शन देते हुए अपनी बात कहती हैं।

नव्या नवेली को भी नहीं भाया मामी का बर्ताव
इस पर नव्या नवेली नंदा का भी मुंह बना जाता है और वह भी अजीब सा रिएक्शन देती हैं। इस वीडियो में नव्या के पास सिकंदर खेर भी बैठे नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी ट्रेंड कर रहा है। लोगों को ऐश्वर्या राय का ये व्यवहार बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा है। इस वीडियो पर लोग ऐश्वर्या राय को लेकर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

aishwarya rai

वीडियो पर लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- इस परिवार का कुछ समझ ही नहीं आता है। वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- नव्या ने भी घूमा लीं अपनी आंखें...लगता है मामी की बात पसंद नहीं आई। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- ऐश्वर्या का बर्ता हमेशा खराब ही नजर आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+