Watch Video: ऐश्वर्या राय बच्चन ने करिश्मा कपूर को देखते ही बदला रास्ता, वायरल हो रहा है ऐसा वीडियो
Aishwarya Rai Bachchan and Karisma Kapoor: अंबानी की पार्टी से इन दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि करिश्मा कपूर को देखते ही ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या को लेकर दूसरी तरफ चली जाती हैं।

Aishwarya Rai Bachchan and Karisma Kapoor: पिछले दिनों मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) के ग्रैंड लॉन्च इवेंट में बॉलीवुड हस्तियों का मेला लगा हुआ था। इस इवेंट से कई वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसी कड़ी में अब एक और वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो में पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को साफ तौर पर इग्नोर करती नजर आ रही हैं। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि करिश्मा कपूर को पार्टी में देखते ही ऐश्वर्या राय ने अपना रास्ता बदल लिया था।
ऐश्वर्या राय ने करिश्मा कपूर को किया इग्नोर
आपको बता दें कि इस ग्रैंड पार्टी में शामिल होने वाले कई स्टार्स के बीच कुछ अजीबोगरीब मोमेंट्स हुए हैं। बॉलीवुड हस्तियों के इस जमावड़े में ऐसे कई लोग एक दूसरे के आमने सामने आए जिनके बीच एक समय पर दोस्ती थी लेकिन अब वह दुश्मन हो गए हैं। ऐसा ही कुछ ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान के साथ भी हुआ। पार्टी में दोनों ने एक दूसरे को इग्नोर किया। ऐसा ही कुछ ऐश्वर्या राय और करिश्मा कपूर के बीच भी देखने को मिला।
ऐश्वर्या राय का वीडियो हो रहा है वायरल
ऐश्वर्या राय बच्चन ने करिश्मा कपूर को भी साफ तौर पर इग्नोर किया। अंबानी की पार्टी से इन दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि करिश्मा कपूर को देखते ही ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या को लेकर दूसरी तरफ चली जाती हैं। देखें वीडियो-
टूट गई थी अभिषेक बच्चन-करिश्मा कपूर की सगाई
आपको बता दें कि एक समय पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की शादी होने वाली थी। साल 2002 में दोनों की सगाई तक हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जया बच्चन के चलते दोनों की सगाई टूट गई थी। दरअसल जया बच्चन नहीं चाहती थीं कि करिश्मा शादी के बाद फिल्में करें। वहीं ये भी कहा जाता है कि करिश्मा कपूर की मां बबीता को इस बात का डर था कि अगर अभिषेक की फिल्में ऐसे ही फ्लॉप होती रहीं तो भविष्य में इन दोनों का क्या होगा।

ऐश्वर्या राय बनीं बच्चन परिवार की बहू
जिस समय अभिषेक बच्चन की सगाई करिश्मा कपूर के साथ हुई थी उस समय ऐश्वर्या राय बच्चन और करिश्मा कपूर बहुत ही अच्छे दोस्त हुआ करते थे। दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग थी। हालांकि जब अभिषेक के साथ करिश्मा कपूर का रिश्ता टूटा और फिर ऐश्वर्या राय अमिताभ बच्चन के परिवार की बहू बन गईं, तो उस दिन से करिश्मा कपूर ने उनसे दूरी बना ली। दोनों के बीच मनमुटाव हो गया और अब दोनों एक दूसरे को इग्नोर करते नजर आते हैं।

करिश्मा ने कर ली थी संजय कपूर से शादी
जानकारी के अनुसार एक समय पर करिश्मा कपूर अपने को-एक्टर अजय देवगन के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों ने एक दूसरे को साल 1992 में डेट करना शुरू किया था। इसके बाद अचानक ही साल 1995 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद करिश्मा कपूर ने साल 2002 में अभिषेक बच्चन से सगाई कर ली थी। लेकिन फिर करिश्मा की सगाई टूट गई और उन्होंने साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ शआदी कर ली थी। साल 2016 में करिश्मा कपूर ने अपने पति संजय कपूर को तलाक दे दिया था। दोनों के दो बच्चे हैं जो करिश्मा कपूर के साथ ही रहते हैं।

ऐश्वर्या राय का सलमान खान से हो गया था ब्रेकअप
वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने साल 1999 में सलमान खान को डेट करना शुरू किया था। हालांकि साल 2002 में दोनों अलग हो गए थे। फिर ऐश्वर्या राय का नाम बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय के साथ जुड़ा था लेकिन ये रिश्ता भी साल 2005 में टूट गया था। इसके बाद ऐश्वर्या राय बच्चन ने साल 2007 में शादी कर ली थी। दोनों की एक बेटी आराध्या बच्चन हैं।












Click it and Unblock the Notifications