SDM ज्‍योति मौर्या मामले में बयान देने से पहले देख लें ये 3 फिल्‍में, इस टीवी सीरियल को देखकर खुल जाएंगी आंखें

SDM Jyoti Maurya: एसडीएम ज्योति मौर्या और उनके पति आलोक मौर्या का मामला पिछले कई दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस मामले में हर रोज कई तरह के खुलासे हो रहे हैं। वहीं लोग भी सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर कई तरह के मीम्स बना रहे हैं। कुछ लोग जहां इस मामले को एक कॉमेडी की तरह समझ रहे हैं वहीं कुछ लोग इसकी गंभीरता को समझते हुए इस पर अपना बयान दे रहे हैं।

वहीं इस मामले में एसडीएम ज्योति मौर्या और उनके पति आलोक मौर्या एक-दूसरे पर गर रोज कुछ न कुछ आरोप लगा रहे हैं। हालांकि इन दोनों में कौन सही है और कौन गलत, इस बात का पता अभी तक नहीं चल पाया है। लेकिन समाज के ज्यादातर लोगों ने एसडीएम ज्योति मौर्या को ही गलत ठहराया है। लोगों ने मान लिया है कि गलती ज्योति की ही होगी। उन्होंने ही पति के साथ बेवफाई की होगी। उन्हें धोखा दे रही होगी।

sdm jyoti maurya

फिल्मों और टीवी सीरियल्स में दिख चुकी है ऐसी कहानी
ज्योति और आलोक मौर्या का केस सामने आने के बाद लोग ऐसी फिल्मों और टीवी सीरियल्स की भी चर्चा कर रहे हैं, जिसमें इस तरह की कहानी दिखाई गई है। जिसमें दिखाया गया हो कि पति ने पत्नी को पढ़ा-लिखाकर काबिल बनाया तो उसने सबकी जिंदगी संवार दी। वहीं कई जगह पर ये भी दिखाया गया कि जब पत्नी कामयाब हो गई तो पति को ये बात बिल्कुल हजम नहीं हुई। उसके अहम को बहुत ही जोर का धक्का लगा। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों और सीरियल्स के बारे में।

फिल्म-अभिमान
आज से 50 साल पहले यानी 1973 में रिलीज हुई फिल्म 'अभिमान' की कहानी भी पति और पत्नी के बीच शुरू हुई जलन से संबंधित है। ऋषिकेश मुखर्जी की इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन लीड रोल में थे। फिल्म में अमिताभ बच्चन को एक प्रोफेशनल सिंगर के रूप में दिखाया जाता है। वह म्यूजिक की दुनिया का एक बड़ा नाम होते हैं। एक दिन उनकी मुलाकात गांव की रहने वाली एक लड़की उमा से होती है, जिसकी आवाज बहुत ही सुरीली होती है। वह उमा से शादी कर लेते हैं और और उसे अपने साथ मुंबई ले आते हैं।

मुंबई आकर उमा भी गाना गाने लगती है और जल्द ही पति से ज्यादा कामयाबी हासिल कर लेती है। ऐसे में अमिताभ बच्चन को अपनी ही पत्नी से जलन होने लगती है। इस कारण दोनों की शादी भी मुश्किल में पड़ जाती है। दोनों अलग हो जाते हैं।

फिल्म- 'आशिकी 2'
साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म आशिकी 2 की कहानी भी गर्लफ्रेंड को सफलता को लेकर दिखाई गई है। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर नजर आई थीं। फिल्म में दिखाया गया कि आदित्य रॉय कपूर एक बहुत बड़े सिंगर होते हैं। उनकी बहुत फैन फॉलोइंग होती है। वहीं श्रद्धा कपूर एक बार में काम करती है, लेकिन वह एक अच्छी सिंगर बनने का सपना देखती है। जब आदित्य उससे मिलता है तो उसकी सादगी पर फिदा हो जाता है। जब उसे पता चलता है कि आरोही सिंगर बनना चाहती है तो वो उसके सपने को पूरा करने की कोशिश करता है।

इसके बाद श्रद्धा कपूर सिंगिंग कर काफी फेमस भी हो जाती है। फिर लोग कहना शुरू कर देते हैं किआदित्य अपनी गर्लफ्रेंड के फेम और पैसों का इस्तेमाल कर रहा है। ये सुनकर आदित्य को धक्का लगता है और वह नशे में डूबने लगता है। इन सबसे श्रद्धा काफी परेशान हो जाती है और अपने करियर को छोड़ने का फैसला भी कर लेती है। लेकिन आखिर में आदित्य सुसाइड कर लेता है, ताकि वो अपनी गर्लफ्रेंड पर बोझ न बने।

फिल्म- सूर्यवंशम
महिला एसडीएम की बात चल रही हो तो अमिताभ बच्चन की फिल्म 'सूर्यवंशम' का जिक्र करना जरूरी हो जाता है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन अपनी बीवी राधा को अधिकारी बनाने के लिए खूब मेहनत करता है। राधा भी जमकर पढ़ाई करती है और अपनी मंजिल को हासिल कर लेती है। अधिकारी बनने के बाद भी वो अपनी परंपराओं को नहीं भूलती है। वह अधिकारी की कुर्सी पर बैठकर भी अपने परिवार और संस्कारों का पूरा ध्यान रखती नजर आती है। राधा अपने पति अमिताभ बच्चन को भी सक्षम बना देती है और पूरा परिवार खुशी-खुशी जिंदगी जीता है। ये फिल्म साल 1999 में रिलीज हुई थी।

सीरियल- दीया और बाती हम
टीवी सीरियल 'दीया और बाती हम' को भी एक समय पर दर्शकों का खूब प्यार मिला था। लोग इस सीरियल को खूब पसंद करेत थे। साल 2011 में शुरू हुए इस सीरियल में दीपिका सिंह ने संध्या और अनस राशिद ने सूरज का किरदार निभाया था। इस सीरियल में संध्या आईएएस ऑफिसर बनने का सपना देखती है, लेकिन कुछ ऐसा होता है कि उसकी शादी कम पढ़े-लिखे सूरज के साथ हो जाती है। उसका ससुराल भी महिलाओं को लेकर बहुत पुरानी सोच रखने वाला होता है।

जब सूरज को अपनी पत्नी के इस सपने के बारे में पता चलता है तो वह उसे पूरा करने की कोशिश करता है। सूरज की मदद से संध्या आईपीएस अधिकारी बन जाती है जबकि उसका पति हलवाई होता है, लेकिन उसे कभी शर्म महसूस नहीं होती है। संध्या भी हर कदम पर पति का साथ देती है और उसे भी आगे बढ़ाती रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+