War 2 Trailer: टीजर से ज्यादा झामफाड़ है वॉर 2 का ट्रेलर, जबरदस्त डायलॉग-एक्शन और बस फाइट

War 2 Trailer Review: ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में उनके साथ जूनियर NTR और कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। फिल्म इस साल 14 अगस्त को रिलीज होगी।

फिल्म वॉर का सीक्वल है और यशराज फिल्म्स की स्पाय यूनिवर्स का हिस्सा है। इसे अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। कैसा है ट्रेलर हम आपको इस रिपोर्ट में समझाने की कोशिश करते हैं।

War 2 Trailer Review

इस बार की कहानी एजेंट कबीर से ही आगे बढ़ती हुई नजर आएगी। ट्रेलर का फ्रेम खुलता है और नजर आता कबीर। जिसके चेहरे में खून है और वो अपनी कहानी कहने की कोशिश करता है। दूसरे ही फ्रेम में नजर आता है Jr. NTR का किरदार। जो कहता है मैं वो सब करूंगा, जो कोई नहीं कर सकता है। यहीं से समझ आता है कि कबीर और इस किरादर के बीच जबरदस्त टसल होने वाली है। सिर्फ दो ही फ्रेम में फिल्म और ट्रेलर दोनों का माहौल बंध जाता है। ये अपनी गति पकड़ता है और थोड़ा सा दिखता है रोमांस। जिसमें एंट्री होती है कियारा आडवाणी की।

देखें ट्रेलर...

ये सब होता है कि फिर शुरू होता है एक्शन। जिसमें कुल्हाली से लेकर हथौड़े चलते हैं। धमाके होते हैं। वहीं, कियारा का किरदार भी कबीर से हैंड टू हैंड कॉम्बैट करता है। जो काफी इंट्रेस्टिंग है। दूसरी तरफ कबीर और NTR के किरदार का एक्शन सीक्वेंस एयरोप्लेन के ऊपर होता है। जो इस ट्रेलर को और धुआंधार बनाता है। 2:35 मिनट के इस ट्रेलर में वो सबकुछ है, जिसे दर्शक देखना चाहते हैं। कई जगह ये ट्रेलर स्लो होता है, फिर एक दम से तेजी पकड़ता है। कर्नल लूथिरा की भी एंट्री होती है। जिसमें वो हिंट देते हैं कि कबीर तुम जिसके खिलाफ लड़ रहे हो वो आखिर कौन है। लेकिन तबतक देर हो चुकी होती है, वो दोनों मारने पर उतारू हैं।

कुलमिलाकर ये एक झामफाड़ ट्रेलर है। जिस कर टीजर देख थोड़ी निराशा मिली थी। अब ट्रेलर ने फिल्म देखने के लिए एक्साइटेड कर दिया है। हालांकि अभी बहुत कुछ कहना भी जल्दबाजी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+