War 2 Teaser: इस दिन रिलीज होगा ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' का टीजर, नोट कर लें डेट
War 2 Teaser: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म 'वॉर 2' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि इस फिल्म का टीजर इसी महीने रिलीज होने वाला है। लोग बड़ी ही बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
फिल्म 'वॉर 2' को लेकर बड़ी घोषणा
आपको बता दें कि फिल्म 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन के साथ साउथ के फेमस एक्टर जूनियर एनटीआर भी नजर आने वाले हैं। वहीं लोग इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये इस साल की मोस्ट अवेटिड फिल्मों में से एक है।

इसी महीने रिलीज होगा फिल्म 'वॉर 2' का टीजर
जानकारी के अनुसार मेकर्स इस फिल्म के रिलीज होने से पहले से ही इसका जबरदस्त प्रमोशन शुरू कर चुके हैं। फिल्म की शूटिंग अभी भी जारी है और इसी बीच मेकर्स ने इस मूवी को लेकर एक बड़ी घोषणा कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'वॉर 2' के मेकर्स ने मूवी का टीजर रिलीज करने का प्लान बना लिया है।
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म
वो एक खास दिन फिल्म का टीजर रिलीज करने वाले हैं और ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इसकी हिंट भी दे दी है। आपको बता दें कि इस फिल्म में ऋतिक रोशन लीड हीरो के तौर पर नजर आएंगे जबकि जूनियर एनटीआर नेगेटिव किरदार निभाते दिखाई देंगे।
20 मई 2025 को रिलीज होगा टीजर
जानकारी के अनुसार आगामी 20 मई 2025 को जूनियर एनटीआर अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे। वहीं मेकर्स ने भी वॉर 2 के टीजर के लिए इसी खास दिन को चुना है। ऐसे में फैंस जूनियर एनटीआर के बर्थडे का इंतजार कर रहे हैं ताकि उस दिन टीजर का मजा ले सकें।
20 मई को है जूनियर एनटीआर का जन्मदिन
-आपको बता दें कि ऋतिक रोशन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है- हे जूनियर एनटीआर, क्या आपको पता है कि इस साल 20 मई को क्या होने वाला है? यकीन मानिए आपको नहीं पता कि क्या होने वाला है। तैयार रहें #वॉर2।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेकर्स इस फिल्म के लिए बहुत बड़ा प्रमोशन कैंपेन करने वाले हैं। मेकर्स फिल्म के टीजर से लेकर ट्रेलर तक हर इवेंट को ग्रैंड बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं।
14 अगस्त 2025 को रिलीज होगी ये फिल्म
जानकारी के अनुसार फिल्म वॉर 2 में ऋतिक रोशन रॉ एजेंट मेजर कबीर धलीवाल का रोल निभाते नजर आएंगे। वहीं फिल्म में विलेन का किरदार जूनियर एनटीआर निभा रहे हैं। फिल्म में कियारा आडवाणी लीड एक्ट्रेस हैं। ये फिल्म आगामी 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स से मिली जानकारी के अनुसार फिल्म वॉर 2 को पैन इंडिया रिलीज किया जाएगा। ये फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications