War 2: रिलीज से 5 दिन पहले ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, हुए 6 बड़े बदलाव
War 2: बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन, साउथ के पावरफुल स्टार जूनियर एनटीआर और ग्लैमरस एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की अपकमिंग फिल्म 'वॉर 2' का इंतजार फैंस बड़े बेसब्री से कर रहे हैं। ये हाई-वोल्टेज स्पाई-एक्शन फिल्म आगामी 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म 'वॉर 2' के रिलीज का हो रहा इंतजार
आपको बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर 'वॉर 2' की सीधी भिड़ंत साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कुली' से होने वाली है। हालांकि फिल्म 'वॉर 2' के टीजर, ट्रेलर और पहले गाने को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। अब खबर सामने आई है कि सेंसर बोर्ड ने इसमें 6 बदलाव किए हैं।

सेंसुअल सीन पर सेंसर बोर्ड की चली कैंची
खास बात ये है कि फिल्म की रिलीज से सिर्फ 5 दिन पहले ही सेंसर बोर्ड ने ये काम किया है। हालांकि फिल्म में एक्शन सीन्स को पूरी तरह बरकरार रखा गया है, लेकिन ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी के बीच फिल्माए गए 9 सेकंड के सेंसुअल सीन पर कैंची चला दी गई है।
सीबीएफसी ने फिल्म में किए 6 बड़े बदलाव
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने 'वॉर 2' मूवी के धांसू एक्शन सीक्वेंस को बिना किसी कट के पास कर दिया है, लेकिन कुछ डायलॉग्स और सीन को लेकर आपत्ति जताई है। कुल 6 बदलावों की लिस्ट में अश्लील माने गए डायलॉग को बदलना, कुछ अनुचित संदर्भों को म्यूट करना और आपत्तिजनक हावभाव वाले 2 सेकंड के फुटेज को हटाना शामिल है।
बिकिनी और सेंसुअल सीन पर भी कैंची
बोर्ड ने निर्माताओं को सेंसुअल सीन्स को लगभग 50 फीसदी तक कम करने के निर्देश दिए हैं। इसमें 9 सेकंड का एक फुटेज हटाया गया है, जिसके बारे में अटकलें हैं कि ये आवान जावन गाने में कियारा आडवाणी का बिकिनी लुक हो सकता है। टीजर रिलीज के बाद से ही कियारा का ये अवतार सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गाने के साथ-साथ फिल्म के बाकी हिस्सों में भी ऐसी झलकियों को कम कर दिया गया है।
रनटाइम में भी किया गया बदलाव
गत 6 अगस्त 2025 को कई तरह के बदलाव लागू करने के बाद वॉर 2 को U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला था और इसकी रनटाइम 179.49 मिनट (2 घंटे, 59 मिनट, 49 सेकंड) तय हुई थी। दिलचस्प बात ये है कि फिर से गत 8 अगस्त 2025 को मेकर्स ने खुद फिल्म को करीब 8 मिनट छोटा करके दोबारा सेंसर के पास जमा किया था। इसके बाद फिल्म की फाइनल रनटाइम घटकर 171.44 मिनट (2 घंटे, 51 मिनट, 44 सेकंड) रह गई।
फिल्म में दिखेगा स्पेशल कैमियो
-इसी बीच, फिल्म में एक स्पेशल पोस्ट-क्रेडिट सीन जोड़े जाने की चर्चा भी जोरों पर है। खबर है कि इसमें शाहरुख खान और सलमान खान अपने आइकॉनिक रोल 'पठान' और 'टाइगर' में नजर आएंगे। इनके साथ आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ भी दिखाई देंगी।
-माना जा रहा है कि ये सीन वाईआरएफ (YRF) स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म 'अल्फा' का टीजर होगा। कुल मिलाकर, एक्शन, स्टार पावर और स्पेशल कैमियो के कॉम्बिनेशन के साथ वॉर 2 इस साल की सबसे बड़ी और चर्चित फिल्मों में से एक बनने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications