War 2 Post Credit Scene Leak: 'वॉर 2' में दिखे 'अल्फा' के विलेन बॉबी देओल, लीक वीडियो में दिखा ऐसा लुक

War 2 Post Credit Scene Leak: बॉलीवुड के हैंडसम हीरो ऋतिक रोशन, साउथ के फेमस एक्टर जूनियर एनटीआर और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की फिल्म 'वॉर 2' आज यानी 14 अगस्त 2025 (गुरुवार) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।

फिल्म 'वॉर 2' का पोस्ट-क्रेडिट सीन हुआ लीक
आपको बता दें कि लोगों को फिल्म की कहानी काफी पसंद आ रही है। साथ ही फिल्म के सभी कलाकारों की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हो रही है। हालांकि फिल्म मेकर्स के साथ साथ स्टार्स ने भी लोगों से मूवी का स्पॉइलर लीक न करने की अपील की थी, लेकिन बॉबी देओल वाला पोस्ट-क्रेडिट सीन इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

War 2

'वॉर 2' के पोस्ट-क्रेडिट सीन में दिखे बॉबी देओल

-फिल्म 'वॉर 2' के इस पोस्ट-क्रेडिट सीन में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर मूवी 'अल्फा' में बॉबी देओल के किरदार की पहली झलक दिखाई गई है। फिल्म 'वॉर 2' के वायरल हो रहे सीन में, बॉबी देओल एक छोटी बच्ची के हाथ पर एक सीक्रेट एजेंसी का लोगो बनाते दिखाई दे रहे हैं। फैंस का अनुमान है कि ये बच्ची छोटी आलिया भट्ट हो सकती हैं।

-वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि बॉबी देओल फिल्म 'अल्फा' में विलेन के रूप में नजर आएंगे। इसलिए पोस्ट-क्रेडिट सीन से संकेत मिलता है कि आलिया भट्ट के किरदार को बॉबी देओल का किरदार ट्रेनिंग देगा, लेकिन जब एक्ट्रेस बड़ी हो जाएंगी तो दोनों दुश्मन बन जाएंगे।

-फिल्म 'वॉर 2' के इस पोस्ट-क्रेडिट सीन को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर कई तरह के सवाल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि 'वॉर 2' में आलिया भट्ट के बचपन का किरदार बॉबी देओल के साथ क्या कर रहा है? वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए पूछा है- वो बच्ची सीन में क्यों है, बॉबी देओल तो नेगेटिव किरदार में नजर आ रहे हैं।

क्या 'वॉर 2' में है आलिया भट्ट का कैमियो?

इससे पहले आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'वॉर 2' का ट्रेलर शेयर करके फैंस को कन्फ्यूज कर दिया था। आलिया ने 'वॉर 2' का ट्रेलर दोबारा शेयर करते हुए लिखा था- मजेदार... 14 अगस्त 2025 को मिलते हैं। मेरे पास के किसी सिनेमाघर में।

हालांकि ये मैसेज पहली नजर में फिल्म 'वॉर 2' को सपोर्ट करने का एक सामान्य प्रदर्शन लग सकता है, लेकिन एक्ट्रेस के पास एक सिनेमाघर का जिक्र होने से फिल्म के पोस्ट-क्रेडिट सीन में उनके कैमियो की अटकलें तेज हो गई थीं।

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार आलिया भट्ट और शरवरी वाघ दोनों ही फिल्म वॉर 2 में एक रहस्यमयी पोस्ट-क्रेडिट कैमियो में नजर आने वाली थीं। एक ऐसा कैमियो जो फिल्म अल्फा की कहानी को थोड़ा सा छेड़ता है।

-कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया था- ये सीन छोटा जरूर है, लेकिन इसमें तनाव, रहस्य और इन दोनों महिलाओं की क्षमताओं का एक संकेत है। ये सिर्फ एक कैमियो नहीं है, ये एक सेटअप है।

-वहीं एक अन्य सूत्र ने बताया था कि इस साल की शुरुआत में कड़ी सुरक्षा के बीच इस कैमियो की शूटिंग की गई थी और गोपनीयता बनाए रखने के लिए सेट पर केवल कुछ ही क्रू मेंबर्स मौजूद थे। हालांकि आलिया भट्ट या शरवरी वाघ में से किसी ने भी फिल्म में कैमियो नहीं किया है। अब बॉबी देओल का कैमियो सीन तेजी से वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+