War 2 Movie Review: यशराज फिल्म्स कोई आपकी फिल्म 'वॉर 2' क्यों देखे?

War 2 Movie Review: फर्ज कीजिए आपकी सुबह 6 बजे नींद खुल जाए। उसके बाद आप अपनी कॉफी लेकर बालकानी में जाएं, जहां घोर अंधेरे की तरह काले बादल छाए हों। मूसलाधार बारिश हो और आप कॉफी की चुस्की ले रहे हों। कितनी खूबसूरत सुबह होगी वो, लेकिन 14 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर में सुबह की ये हकीकत है। ये सब मैंने एक्सपीरिएंस किया है। अच्छे मौसम के बाद एक्साइटमेंट ये थी कि ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' देखने जाना है। मूसलाधार बारिश के बीच पहुंचे। फिल्म IMAX स्क्रीन में देखी। क्या देखा? कैसे देखा? और क्यों देखा? इस पर अब कुछ बात कर लेते हैं।

War 2 Movie Review

'वॉर 2' की कहानी कबीर की है। जो भारत से गद्दार घोषित हो चुका है और एक फ्रीलांसर बन गया है। यानी कॉन्ट्रैक्ट लेकर लोगों को मारता है। लेकिन उसकी आत्मा अभी भी भारत में बसती है। ऐसे ही वो दुनियाभर में लोगों के लिए काम करता है। फिर भी वो भारत के लिए मिशन में है। ये बात रॉ चीफ कर्नल लूथरा को पता है। क्योंकि वो दोनों की ही प्लानिंग है। ख़ैर कहानी आगे बढ़ती है और कबीर ही कर्नल लूथरा को मार देता है। रॉ उसके पीछे पड़ जाती है। लूथरा की बेटी भी कातिल से पिता की हत्या का बदला लेना चाहती है। यहां एंट्री होती है मेजर विक्रम की, जो कबीर को टक्कर देने लिए बुलाए जाते हैं। जिसके बाद फिल्म की पूरी कहानी कबीर और विक्रम के बीच घूमती है। दोनों का एक कनेक्शन है, जो फिल्म में दिखाया जाता है। यही मोटा-माटी फिल्म की कहानी है। लेकिन क्यों है ये मुझे अभी तक नहीं समझ आई।

कबीर के रोल में ऋतिक रोशन हैं। जो भारत को बचाना चाहते हैं। पूरी फिल्म में उनकी एक्टिंग के नाम पर हेयरस्टाइल, लुक्स, डांस और वॉकिंग दिखाया गया है। क्योंकि ऋतिक को कुछ करना ही नहीं आ रहा है। एक्टिंग तो छोड़ दीजिए। इमोशनल सीन में डायलॉग ऐसे बोल रहे हैं, जो समझ में नहीं आ रहा है। उन्हें हीरोमाफिक दिखाने में इतनी मेहतन की गई है, वो थोड़ा एक्टिंग में हो जाती तो मजा आ जाता है। जूनियर एनटीआर मेजर विक्रम के रोल में हैं। वो क्यों हैं, ये भी नहीं समझ आ रहा है। ऋतिक के अपोजिट वो बच्चे लगते हैं। उनका किरदार शातिर है, लेकिन उनकी हाव-भाव से ऐसा लगता नहीं है। पूरी फिल्म में उन्होंने गुस्से वाला एक एक्सप्रेशन कैरी किया है। मुझे लगता है वही उनकी सफलता है। वो एकदम बेढंगें लगे हैं। फिर आतीं हैं कियारा आडवाणी, जो फिल्म में ग्लैमर लाने का काम करती हैं। सिर्फ टीजर में, फिल्म में बस उनका गाना है। इसके अलावा उनके फाइट सीन भी बहुत मजाकिया लग रहे हैं। आशुतोष राणा का स्क्रीन टाइम कम है लेकिन दमदार है। अनिल कपूर भी अपने रोल में ठीक ही लगे हैं।

वॉर 2 एक एक्शन फिल्म है, थोड़ी बात उसकी भी कर लेते हैं। ये मानते हैं कि फिल्मों में कुछ चीजें हैरान करने वाली होती हैं। लेकिन इसमें तो मेकर्स ने हद्द कर दी है। एरियल एक्शन के नाम पर एक चाकू से चार्टेड प्लेन की छत काट देते हैं। टीन के टुकड़े से गोला-बारूद हवा में उछाल देते हैं। जो आपको भोजपुरी फिल्मों की सस्ती कॉपी का ऐहसास दिलाती है। इतना ही नहीं, पानी में चलने वाली मोटर बोट को कार रेसिंग के कोर्ट में चलवा देते हैं। ये सब देखकर एक चीज दिमाग में आती है। ब्रह्मास्त्र के बाद अयान मुखर्जी को क्या हो गया है। उनकी सोचने समझने और लॉजिक कहां चला गया है।

कहानी आदित्य चोपड़ा की है। मानते हैं आप फिल्म के प्रोड्यूसर हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि दर्शकों को कुछ भी दिखाएंगे। जो कहानी आपने लिखी है, उससे अच्छी तो एक्शन वाली कहानी तो 10-12 साल के बच्चे लिख देंगे। अब्बास टायरवाला ने इतने अच्छे डायलॉग लिखे हैं कि वो फिल्म देखते हुए भी जेहन में नहीं रहते हैं। एक प्रश्न तो ये भी बनता है कि इस फिल्म को बनाने की जहमत आपने उठाई ही क्यों? दर्शकों को बेवकूफ समझते हैं? प्रोड्यूसर हैं समझ भी सकते हैं। पैसा भी तो आपका ही है। ख़ैर, अयान मुखर्जी का स्तर ब्रह्मास्त्र के बाद से गिरता ही जा रहा है। कब उठेगा इसका जवाब न उनके पास है, हमारे पास कैसे होगा फिल्म में कोई गाना भी नहीं है, जो याद रह जाता है। हां बैकग्राउंड म्यूजिक अच्छा है। जो संचित और अंकित बल्हारा का है।

कुल जमा मैं खरी खरी सीधी बात करूं तो इस फिल्म के लिए 50 रुपये भी न खर्च करें तो बेहतर है। क्योकि आपका समय और पैसा दोनों बर्बाद होगा। पैसा कमा लेंगे, लेकिन समय? ये बातें मुझे थिएटर में बैठे एक कपल के दिल की भी लग रही हैं। क्योंकि वो तो बेचारे पैसा खर्च करने के बाद फिल्म आधी भी नहीं झेल पाए और चले गए। इस फिल्म को बनाकर यशराज फिल्म्स ने एक गुनाह किया है। अगर ये फिल्म नहीं बनती, तब भी भारत की इकोनॉमी पर असर नहीं पड़ता है। ख़ैर इस फिल्म पर मेरी बात यहीं तक। आपको ये रिव्यू कैसा लगा कमेंट में बताइएगा।

मूवी रिव्यू- वॉर 2
एक्टर- ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर, कियार आडवाणी, अनिल कपूर और आशुतोष राणा
डायरेक्टर- अयान मुखर्जी
रेटिंग- 0.5 स्टार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+