War 2 Box Office Prediction: फीकी रहेगी 'वॉर 2' की शुरुआत, ऋतिक की फिल्म को लीक से लगा झटका!

War 2 Box Office Collection Prediction Day 1: ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर 2' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ये यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म है। इसका क्लैश सुपरस्टार रजनीकांत की 'कूली' से हो रहा है। ये भी इसी दिन रिलीज हुई है। दोनों ही फिल्मों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इसके अलावा टिकट खिड़की पर इस दोनों फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को भी मिल रही है।

शुरुआती ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'वॉर 2' की ओपनिंग भी ठीक होने वाली है। हालांकि 'कूली' से पीछे ही रहने वाली है। अब ट्रेड एनालिस्ट्स ने फिल्म 'वॉर 2' के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का प्रिडिक्शन किया है।

War 2 Box Office Prediction

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, वॉर 2 ओपनिंग डे पर 50 से 55 करोड़ रुपये तक का कारोबार कर सकती है। वहीं, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर ये आंकड़ा 80 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। 'वॉर 2' स्पाई यूनिवर्स की छठवीं किश्त है। अगर बात करें रजनीकांत की फिल्म 'कूली' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 80 से 100 करोड़ रुपये की ओपनिंग ले सकती है। दूसरी तरफ ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर ये आंकड़ा 150 करोड़ रुपये के ऊपर भी जा सकता है। हालांकि ये अनुमानित आंकड़ें हैं। वहीं, रिपोर्ट्स की माने तो वॉर 2 ऑनलाइन भी लीक हो गई है। इस वजह से इसे नुकसान हो सकता है।

फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर को कास्ट किया। इसके जरिए वो नॉर्थ और साउथ दोनों ही इंडस्ट्री के दर्शकों को साधना चाहते हैं। हालांकि इस प्रयास में वो कितना सफल हो पाते हैं ये तो देखने वाली बात है। खबरों की माने तो इस फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपये है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के अलावा कियारा आडवाणी भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं, जो अपने बोल्ड और एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं। फिल्म देखने के बाद दर्शकों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+