धड़ल्ले से बिक रही हैं 'वॉर 2' टिकट, आंकड़े देख खुश हो जाएंगे ऋतिक रोशन, पहले दिन होगी इतने करोड़ की कमाई
War 2 Advance Booking Report: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर अभिनीत फिल्म 'वॉर 2' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का क्लैश रजनीकांत की 'कूली' से हो रहा है। सभी की निगाहें इस इन दोनों फिल्मों पर टिकी हुई हैं। 'वॉर 2' यशराज फिल्म्स की स्पाई थ्रिलर फिल्म है। जिसका दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
एडवांस बुकिंग दोनों ही फिल्मों की चार दिनों पहले ही खुल गई थी। जिसमें 'कूली' ने बाजी मारी हुई है। लेकिन अब 'वॉर 2' ने भी अब रफ्तार पकड़ी हुई है।

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार सुबह तक 'वॉर 2' के कुल 3,19,300 टिकट बिक चुके हैं। इसमें हिंदी 2D वर्जन के 1,75,673 टिकट शामिल हैं। इसके अलावा IMAX के 7,419, 4DX के 1,531, ICE के 425 और Dolby Cine के 65 टिकट बिके हैं। तेलुगु वर्जन में 1,27,344 टिकटों की बिक्री हुई है। तमिल में टिकटों की बिक्री सबसे कम रही। इसमें 6,843 टिकट बिके हैं। वहीं, रजनीकांत की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही अच्छी कमाई कर ली है। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक अभी तक 24.64 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, ब्लॉक सीट्स की बात करें तो ये आंकड़ा 32.66 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
'वॉर 2' की रिलीज से पहले ऋतिक रोशन ने एक बयान में कहा, "जब मैंने 'वॉर' में कबीर का किरदार निभाया, तो मुझे जो प्यार, तारीफ और प्रोत्साहन मिला, उसने मुझे 'कहो ना प्यार है', 'धूम 2' और 'कृष' में मिले प्यार की याद दिला दी। इस बार मैं कबीर के साथ वापस आ रहा हूं, और उस किरदार को निभाना बहुत खुशी की बात है जिसे सभी ने इतना पसंद किया था।"
14 अगस्त गुरुवार को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में वॉर 2 रिलीज होगी। इसमें ऋतिक रोशन- जूनियर एनटीआर के अलावा कियारा आडवाणी और आशुतोष राणा अहम रोल में हैं। फिल्म को अयान मखर्जी ने डायरेक्ट किया है।












Click it and Unblock the Notifications