दिग्गज अभिनेत्री Waheeda Rehman होंगी दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित, अनुराग ठाकुर ने की घोषणा
बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस वहीदा रहमान को इस साल दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
Waheeda Rehman: बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस वहीदा रहमान के हाथ एक नई उपलब्धि लगी है। एक्ट्रेस को इस साल दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसकी जानकारी सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि भिनेत्री वहीदा रहमान को दादा साहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए चुना गया है।
अनुराग ठाकुर ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी और सम्मान की अनुभूति हो रही है कि वहीदा रहमान जी को भारतीय सिनेमा में उनके शानदार योगदान के लिए इस साल प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है'।

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'वहीदा जी की हिंदी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए क्रिटिक्स द्वाका प्रशंसा की गई है उनमें से प्रमुख हैं, 'प्यासा', 'कागज के फूल', 'चौदहवी का चांद', 'साहेब बीवी और गुलाम', 'गाइड', 'खामोशी' और कई अन्य फिल्में हैं जिसमें उन्होंने खूबसूरती से किरदार को निभाया है। जिसके कारण उन्हें फिल्म रेशमा और शेरा में एक कुलवधू की भूमिका के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। पद्म श्री और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित, वहीदा जी ने एक भारतीय नारी के समर्पण, प्रतिबद्धता और ताकत का उदाहरण दिया है जो अपनी कड़ी मेहनत से पेशेवर उत्कृष्टता के उच्चतम स्तर को हासिल कर सकती है।'
अनुराग ठाकुर ने अपने पोस्ट के अंत में एक्ट्रेस को बधाई दी और लिखा, 'ऐसे समय में जब ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद द्वारा पारित किया गया है, उन्हें इस लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाना भारतीय सिनेमा की अग्रणी महिलाओं में से एक के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है और जिन्होंने फिल्मों के बाद अपना जीवन परोपकार के लिए समर्पित कर दिया है। मैं उन्हें बधाई देता हूं और विनम्रतापूर्वक उनके समृद्ध काम के लिए अपना सम्मान व्यक्त करता हूं जो हमारे फिल्म इतिहास का आंतरिक हिस्सा है।'












Click it and Unblock the Notifications