'देवदास' की 'चंद्रमुखी' वैजयंती माला को नहीं मिला था अपना प्यार, इस शख्स से की थी शादी और फिर जो हुआ....
Vyjayanthimala: हिंदी सिनेमा की लिजेंड्री एक्ट्रेस वैजयंती माला इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। खबर है कि उन्हें पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा गया है। वैजयंतीमाला को भारतीय सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार माना जाता है। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है जिनमें 'देवदास', 'नया दौर', 'आशा', 'साधना', 'गंगा जमुना', 'संगम' और 'ज्वेल थीफ' शामिल हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'गंवार' है।
'देवदास' में वैजयंती माला बनी थीं चंद्रमुखी
साल 1957 में रिलीज हुई फिल्म 'देवदास' में वैजयंती माला ने चंद्रमुखी का किरदार निभाया था। इस रोले के लिए उनकी जमकर तारीफ हुई थी। आपको बता दें कि दमदार एक्टिंग के साथ साथ एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ भी हमेशा से चर्चा में रही है।

वैजयंती माला ने तमिल फिल्मों से शुरू किया था करियर
13 अगस्त 1936 को दक्षिण भारत के मद्रास (अब चेन्नई) में जन्मी वैजयंती माला ने पहले तमिल फिल्मों से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और फिर हिंदी सिनेमा में अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरा। जानकारी के अनुसार 13 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने 'वड़कई' नाम की फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 1951 में आई फिल्म 'बहार' से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था।

दिलीप कुमार और राज कपूर से करती थीं प्यार
कहा जाता है कि वैजयंती माला ने अपने करियर में हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार दिलीप कुमार और राज कपूर दोनों के ही साथ काम किया था। हैरानी की बात ये है कि एक्ट्रेस को दोनों ही एक्टर पसंद थे और उनका दिल समान रूप से दोनों के लिए ही धड़कता था। हालांकि वैजयंती माला की किस्मत में दोनों में से किसी भी एक्टर का प्यार नहीं था।
डॉ. चमन बाली से से कर ली थी शादी
बाद में वैजयंती माला ने राज कपूर के फैमिली डॉक्टर, डॉ. चमन बाली से शादी कर ली थी। साल 1986 में उनके पति का निधन हो गया था जिसके बाद से एक्ट्रेस अकेले ही अपनी जिंदगी गुजार रही हैं। वहीं इस बार गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर उनका नाम की पद्म विभूषण सम्मान के लिए घोषणा की गई।












Click it and Unblock the Notifications