बिन शादी के ही मां बनीं वीजे अनुषा दांडेकर, बेटी के साथ शेयर की फोटोज
वीजे अनुषा ने अभी तक शादी नहीं की है लेकिन उन्होंने एक बेटी को गोद लिया है जिसके बाद वह सिंगल मदर बन गई हैं।
मुंबई, 3 जूनः टेलीविजन की मशहूर वीजे अनुषा दांडेकर एक प्यारी सी बेटी की मां बनी हैं। आपको बता दें कि अनुषा ने अभी तक शादी नहीं की है लेकिन उन्होंने एक बेटी को गोद लिया है जिसके बाद वह सिंगल मदर बन गई हैं। अनुषा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरे शेयर की हैं जिसमें वह अपनी नन्ही बेटी के साथ नजर आ रही हैं। अनुषा ने अचानक ही इन तस्वीरों को शेयर कर सभी लोगों को हैरान कर दिया है। इन फोटोज में अनुषा दांडेकर एक क्यूट सी बच्ची के साथ नजर आ रही हैं। अनुषा ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। अनुषा की ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं और लोग सिंगल मदर को बधाइयां दे रहे हैं।

शादी के बिना ही बनीं मां
फोटोज के साथ ही अनुषा ने अपनी बेटी के नाम की भी घोषणा की है। उन्होंने बेटी का नाम सहारा रखा है। अनुषा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की तस्वीरें लगाई हैं और कैप्शन में लिखा है- आखिरकार, मेरे पास एक छोटी बच्ची है। जिसे मैं अपना कह सकती हूं। मैं अपनी एंजेल से मिलवाती हूं। जिसका नाम है सहारा। मेरी जिंदगी का प्यार। मोन्सटर और गैंगस्टर और मैं तुम्हारा ध्यान रखेंगे। तुम्हें बिगाड़ेंगे और तुम्हें सुरक्षित रखेंगे हमेशा और हमेशा... आई लव यू बेबी गर्ल, तुम्हारी मां।
गोद ली है प्यारी सी बेटी
आपको बता दें कि अभी तक अनुषा दांडेकर ने शादी नहीं की है। अनुषा ने बिना शादी के ही बेटी सहारा को गोद लिया है। अनुषा दांडेकर ने अपनी बेटी सहारा से पूरी दुनिया को मिलवाते हुए ऐलान किया है कि वो एक बेटी की मां बन चुकी हैं। जिसके बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने एक बेटी गोद ली है। अनुषा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं। अनुषा दांडेकर ने 40 साल की उम्र में बेटी को गोद लेकर मां बनने का सुख पाया है।

लोग दे रहे हैं बधाइयां
अनुषा और उनकी बेटी सहारा की तस्वीरें मिनटों में ही वायरल होने लगी हैं। अनुषा ने इंस्टास्टोरी के जरिए लोगों को बताया कि ये उनकी 'गॉड डॉटर हैं। इन तस्वीरों में अनुषा ने अपनी खुशी जताई है जिसमें वो घंटों तक अपनी बेटी सहारा के साथ खेलती दिखीं। अनुषा दांडेकर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आते ही लोग उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। अनुषा की बहन शिबानी दांडेकर ने भी उन्हें कमेंट किया है।

वायरल हो रही हैं बेटी की तस्वीरें
अनुषा अपनी बेटी को पाकर काफी खुश नजर आ रही हैं। अनुषा की ये तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी हैं। अनुषा ने फोटोज में अपनी नन्हीं एंजेल के कदम फैंस को दिखाए हैं। आपको बता दें कि अनुषा करण कुंद्रा से ब्रेकअप के बाद कथित तौर पर निर्देशक जैसन शाह को डेट कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications