विवेक ओबेरॉय का रहा फ्लॉप करियर, फिर भी 1200 करोड़ की है नेटवर्थ, जानें कहां से करते हैं इतनी कमाई
Vivek Oberoi Net Worth: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय की गिनती उन एक्टर्स में आती है जिन्होंने अपने करियर में सबसे ज्यादा फ्लॉप फिल्में दी हैं और सफलता हाथ नहीं लगी। लेकिन बावजूद इसके अगर उनकी कमाई की बात करें तो इस मामले में वह बॉलीवुड के कई टॉप एक्टर्स को पीछे छोड़ते हैं।
हाल ही में विवेक ओबेरॉय ने एक शानदार रोल्स रॉयस कलिनन कार खरीदी थी जिसके कारण वह सुर्खियों में आए। जिसकी कीमत करीब 12 करोड़ रुपये है। यह लग्जरी खरीदारी इंटरनेट पर काफी चर्चा का विषय बन गई है, लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि उन्होंने यह कार कैसे खरीदी, खासकर जब उनकी फिल्मी करियर में उतार-चढ़ाव आए हैं।

बहुत से लोग ये बात नहीं जानते हैं कि विवेक ने सिनेमा के बाहर भी अपनी काफी संपत्ति बना ली है और वह भारत के सबसे अमीर अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं एक्टर की कुल कितनी संपत्ति है और वह कैसे इतनी कमाई करते हैं।
विवेक ने 2002 में फिल्म 'कंपनी' से बॉलीवुड में कदम रखा था, जो उनके लिए एक बड़ी हिट साबित हुई। इसके बाद उन्होंने साथियां, मस्ती, और ओमकारा जैसी सफल फिल्में दीं। उस वक्त उनका करियर पीक पर था। हालांकि ऐश्वर्या राय के साथ उनका रिश्ता और सलमान खान के साथ विवाद ने उनके करियर में रुकावट डाल दी। कहा जाता है कि सलमान की वजह से उन्हें फिल्में मिलनी बंद हो गई थी।
इन मुश्किलों के बावजूद, विवेक ने खुद को फिर से संभाला और क्षेत्रीय सिनेमा, खासकर तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम किया, साथ ही पॉपुलर वेब सीरीज इनसाइड एज में भी नजर आए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विवेक की सफलता सिर्फ उनके अभिनय करियर से नहीं आई है?
समय के साथ विवेक ने एक बड़ा बिजनेस खड़ा किया है। The Statesman की रिपोर्ट के अनुसार, विवेक की कुल संपत्ति करीब 1200 करोड़ रुपये है, जो कई बड़े अभिनेताओं जैसे रणबीर कपूर और अल्लू अर्जुन से भी अधिक है।
बताया जाता है कि विवेक ने अपने करियर की शुरुआत में ही रियल एस्टेट में निवेश किया था। उन्होंने कर्मा इंफ्रास्ट्रक्चर नामक एक कंपनी शुरू की, जो प्रॉपर्टी के काम से जुड़ी है। इसके अलावा, वह मेगा एंटरटेनमेंट नामक एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के सह-संस्थापक भी हैं। सबसे खास बात यह है कि वह Aqua Arc नामक एक 2300 करोड़ रुपये के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट से भी जुड़े हुए हैं, जो संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के रास अल खैमा में स्थित है। इसके अलावा, वह Svarnim University के भी सह-संस्थापक हैं।












Click it and Unblock the Notifications