'पठान' पर कमेंट कर बुरी तरह फंसे विवेक अग्निहोत्री, बेटी की 'भगवा बिकिनी' तस्वीरें हुईं वायरल

विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही 'पठान' के बेशरम रंग को लेकर ऐसा कमेंट किया जिसे देख यूजर्स आग बबूला हो गए। जिसके बाद उनकी बेटी मल्लिका की 'भगवा' बिकिनी वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Vivek Agnihotri Daughter Orange Bikini: 'द कश्मीरी फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म पठान को लेकर ऐसा कमेंट कर दिया था जिससे सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। यूजर्स लगातार उनको खरी खोटी सुना रहे हैं। यही नहीं यूजर्स ने डायरेक्टर की बेटी की ऑरेंज बिकिनी वाली तस्वीरें निकालकर वायरल कर दीं।

'पठान' पर कमेंट कर फंसे विवेक अग्निहोत्री

'पठान' पर कमेंट कर फंसे विवेक अग्निहोत्री

दरअसल, विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म पठान के गाने बेशर्म रंग पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया। अपने इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि, अगर आप सेक्युलर हैं तो इसे न देखें। इसके साथ ही उन्होंने गाने की आलोचना करते हुए एक छोटी सी लड़की का वीडियो भी ट्वीट किया था। जिसमें लड़की रेप के लिए उकसाने का आरोप लगा रही है। बस फिर क्या था इस ट्वीट के वायरल होते ही यूजर्स ने उनकी लताड़ लगानी शुरू की और डायरेक्टर की बेटी की ऑरेंड बिकिनी वाली फोटो वायरल कर दी।

वायरल हुई बेटी की भगवा बिकिनी की तस्वीरें

वायरल हुई बेटी की भगवा बिकिनी की तस्वीरें

विवेक अग्निहोत्री की बेटी मल्लिका अग्निहोत्री ने इन तस्वीरों में ऑरेंज कलर की बिकिनी पहनी है। ये वही रंग है जिसे दीपिका पादुकोण ने बेशर्म रंग गाने में पहना था और फिर विवाद शुरू हुआ। इन तस्वीरों को लेकर यूजर्स ने विवेक अग्निहोत्री पर जमकर निशाना साधा। यूजर्स का कहना है कि, दूसरों पर निशाना साधने से पहले अपनी बेटी को देखें।

शाहरुख खान के सपोर्ट में यूजर्स

शाहरुख खान के सपोर्ट में यूजर्स

विवेक अग्निहोत्री पर निशाना साधते हुए शाहरुख खान के फैंस ने एक्टर का खुलकर सपोर्ट किया। साथ ही विवेक की बेटी की तस्वीर शेयर कर एक यूजर ने लिखा, 'अब ये विवेक अग्निहोत्री दोबारा कभी शाहरुख को ट्रोल नहीं करेगा क्योंकि उसकी खुद की बेटी को ही उसके दोगलेपन का हर्जाना भुगतना पड़ा है। वो अपनी बेटी का ही नहीं हो सकता तो क्या खाक किसी और का होगा। बेशरम बाप।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'तुम्हारी बेटी भगवा रंग की बिकिनी पहनकर धर्म का अपमान कर रही है और भावनाओं को आहत कर रही है।"

यूजर्स बोले- 'जिनके घर शीशे के होते हैं वो...'

वहीं कुछ ने यूजर्स ने लिखा," जिनके घर शीशे के होते हैं वह दूसरे के घरों पर पत्थर नहीं मारते।" बता दें कि, विवेक अग्निहोत्री की बेटी ने कुछ ही दिनों पहले अपने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें शेयर की थी। जो कि, अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। यूजर्स लगातार डायरेक्टर पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।

विवेक अग्निहोत्री ने दिया था ये बयान

विवेक अग्निहोत्री ने दिया था ये बयान

हाल ही में विवेक अग्निहोत्री ने पठान के बेशर्म रंग गाना रिलीज होने पर इसकी निंदा की थी। उन्होंने कहा था कि आजकल आ रहे बॉलीवुड के गाने इंस्टा रील्स की घटिया कॉपी लगते हैं। इसके बाद से यूजर्स ने उनको जमकर ट्रोल किया। यहां तक कि, उनकी फिल्म ‘जिद' और ‘हेट स्टोरी' की याद दिलाई थी। शाहरुख खान के फैंस को डायरेक्टर का ये बयान पसंद नहीं आया।

Recommended Video

    Vivek Agnihotri को Beef पसंद है, Video वायरल होने से मचा हड़कंप | वनइंडिया हिंदी |*news

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+