'बॉलीवुड को बर्बाद कर दिया', विवेक अग्निहोत्री ने शाहरुख खान और करण जौहर पर लगाया बड़ा आरोप
विवेक अग्निहोत्री ने शाहरुख खान और करण जौहर पर गंभीर आरोप लगाया। विवेक ने कहा कि शाहरुख ने बॉलीवुड को बर्बाद कर दिया।
Vivek Agnihotri Slams Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। वह हर मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखते हैं। इस वजह से उन्हें कई बार ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। अब हाल ही में विवेक अग्निहोत्री ने शाहरुख खान और फिल्म निर्देशक करण जौहर पर गंभीर आरोप लगाए।
इंडिया डॉट कॉम को हाल ही में दिए इंटरव्यू में विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि, "मैं शाहरुख खान का बहुत बड़ा फैन हूं, लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री के बर्बाद करने के लिए मैं उनको जिम्मेदार मानता हूं, मुझे उनकी राजनीति बिल्कुल भी पसंद नहीं आती है।" इतना ही नहीं उन्होंने शाहरुख खान पर कई तरह के गंभीर आरोप आरोप भी लगाए कि उन्होंने इंडस्ट्री को बर्बाद किया।

विवेक ने आगे कहा कि, "शाहरुख ने बॉलीवुड में सब बर्बाद कर दिया है। अब ये सिर्फ पीआर, हाइप, ग्लैमर और स्टारडम बन गया है। अब जो स्टारडम नहीं है उसे इंडस्ट्री में स्वीकार ही नहीं किया जाता। वहीं करण जौहर पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, 'स्टारडम या स्टार सिस्टम को ही आगे बढ़ाना सिर्फ मिस्टर करण के जरिए किया गया है, जिसके मैं व्यक्तिगत तौर पर खिलाफ हूं।"
विवेक अग्निहोत्री ने अमिताभ बच्चन का उदाहरण देते हुए कहा, 'अमिताभ बच्चन के सुपरस्टार के रूप में आगमन के बाद - दीवार से नहीं बल्कि शहंशाह से - उसके बाद के सिनेमा ने कभी भी असली कहानियाँ नहीं बताई गई। खासतौर से करण जौहर और शाहरुख खान के सिनेमा ने जिसने भारतीय संस्कृति को असल में बुरी तरीके से नुकसान पहुंचाया है। जबकि उन्हें असली कहानियां लोगों तक पहुंचानी चाहिए।'
बता दें कि शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जवान को लेकर चर्चा में हैं। किंग खान की फिल्म 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म जवान में शाहरुख खान के साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा भी लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा विवेक अग्निहोत्री जल्द ही अपनी अगली फिल्म द वैक्सीन वॉर लेकर आ रहे हैं। जिसका हाल ही में रिलीज हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications