The Kashmir Files: विवेक अग्निहोत्री का अरविंद केजरीवाल को जवाब, कहा- प्रोफेशनल एब्यूजर

कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचारों पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स पर बयान देकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल बुरी तरह से फंस गए हैं। अपने बयान के लिए पहले ही सीएम केजरीवाल सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो गए हैं।

मुंबई, 26 मार्च: कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचारों पर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' पर बयान देकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल बुरी तरह से फंस गए हैं। अपने बयान के लिए पहले ही सीएम केजरीवाल सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो गए हैं। ऐसे में अब खुद द कश्मीर फाइल के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने उन पर निशाना साधते हुए जवाब दिया है।

The Kashmir Files

फिल्म द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री फर्स्ट पोस्ट को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि क्या वो स्टीवन स्पीलबर्ग से उनकी फिल्म शिंडलर्स लिस्ट को यूट्यूब पर डालने के लिए कहेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि फिल्म द कश्मीर फाइल्स को अभी तक दो करोड़ लोग देख चुके हैं। ऐसे में मैं उन दो करोड़ लोगों पर फोकस करूंगा ना कि उन 20 पॉलिटिशियन्स पर जो प्रोफेशनल एब्यूजर हैं।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था ये
गुरुवार को विधानसभा में बोलते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि The Kashmir Files फिल्म को यूट्यूब पर अपलोड कर देना चाहिए ताकी सभी लोग इसे आसानी से देख सकें। टैक्स फ्री करने की मांग क्यों की जा रही है? उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि "इतना ही तुमको शौक है तो विवेक अग्निहोत्री को बोलो यूट्यूब पर डाल देगा,सारी पिक्चर फ्री हो जाएगी, सब लोग देख लेंगे, टैक्स फ्री की क्या जरूरत है"।

विवेक अग्निहोत्री को मिली Y-श्रेणी की सुरक्षा
गौरतलब है कि इस फिल्म के निर्माण के लिए फिल्मकार को दुनियाभर से सराहा जा रहा है, लेकिन विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में खुलासा किया कि इस फिल्म के लिए उन्हें धमकियां तक मिली हैं। उन्होंने बॉलीवुड हंगामा से कहा है कि दो लड़के हाल ही में उनके ऑफिस में घुस आए और उनकी महिला मैनेजर को धक्का दिया। इस दौरान वे और उनकी पत्नी पल्लवी जोशी वहां मौजूद नहीं थे। खतरे को देखते हुए सरकार ने इन्हें वाई-श्रेणी की सिक्योरिटी उपलब्ध करवाई है।

यह भी पढ़ें : 'मेरी पिक्चर को डुबो दिया...', अक्षय कुमार ने द कश्मीर फाइल्स को लेकर दिया बयान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+